Move to Jagran APP

भाजपा व कांग्रेस ने किया आमने-सामने प्रदर्शन

कमानसराय में राजनीतिक तापमान शनिवार को घंटों चरम पर रहा। कांग्रेस कार्यालय के सामने भाजपा एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आमने-सामने प्रदर्शन किया। भाजपा ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के बयान के खिलाफ प्रदर्शन किया तो कांग्रेस ने भाजपा को ढोंगी करार देते हुए प्रदर्शन किया। इससे घंटों तनाव की स्थिति बनी रही।

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Sep 2021 08:04 PM (IST)Updated: Sat, 18 Sep 2021 08:04 PM (IST)
भाजपा व कांग्रेस ने किया आमने-सामने प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : कमानसराय में राजनीतिक तापमान शनिवार को घंटों चरम पर रहा। कांग्रेस कार्यालय के सामने भाजपा एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आमने-सामने प्रदर्शन किया। भाजपा ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के बयान के खिलाफ प्रदर्शन किया तो कांग्रेस ने भाजपा को ढोंगी करार देते हुए प्रदर्शन किया। इससे घंटों तनाव की स्थिति बनी रही। माहौल न बिगड़े, इसे लेकर कांग्रेस कार्यालय के चारों तरफ काफी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई थी।

loksabha election banner

शनिवार सुबह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पहुंचने से पहले ही भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय के सामने टेंट लगा दिया था। इसके बाद प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा के संयोजन व जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़ की अध्यक्षता में प्रदर्शन शुरू हुआ। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कैप्टन अमरिदर सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा ने कहा कि कैप्टन अमरिदर सिंह द्वारा किसान हरियाणा या दिल्ली में जाकर प्रदर्शन करें, यह कहना दर्शाता है कि किसानों को भड़काया जा रहा है। वोट की राजनीति के लिए ऐसा किया जा रहा है। तीनों कृषि कानूनों से देश के किसानों को लाभ होगा। पार्टी के प्रभारी व विधायक दीपक मंगला ने कहा कि हरियाणा का आम आदमी सड़कों पर उतरकर कांग्रेस के चेहरे को बेनकाब करने का काम करेगा। हरियाणा की जनता चुप नहीं बैठेगी। कैप्टन अमरिदर सिंह का बयान कहीं से भी उचित नहीं है। उन्हें तत्काल पद से हटा देना चाहिए। प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में जितना दम है वो लगा ले। भाजपा हरियाणा के हितों के साथ खिलवाड़ नहीं होने देगी। यह बयान केवल कैप्टन अमरिदर सिंह का नहीं है बल्कि कांग्रेस पार्टी का आधिकारिक बयान है। जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने कैप्टन अमरिदर सिंह के बयान को लोकतंत्र के खिलाफ बताया। प्रदेश प्रवक्ता सूरजपाल सिंह अम्मू ने कहा कि कांग्रेस की सोच देश को जोड़ने वाली नहीं है। वह राजनीतिक फायदे के लिए कुछ भी कर सकती है। कैप्टन अमरिदर सिंह का बयान इसका प्रमाण है। गुड़गांव के विधायक सुधीर सिगला एवं पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने भी कैप्टन अमरिदर सिंह के बयान की आलोचना की। भाजपा नेता शैलेंद्र पांडेय ने कहा कि हरियाणा कांग्रेस के एक भी नेता ने पंजाब के मुख्यमंत्री के हरियाणा की आर्थिक बंदी के बयान का विरोध या निदा नहीं की। हरियाणा कांग्रेस दलगत राजनीति से उठकर पंजाब के मुख्यमंत्री का पुरजोर विरोध करे। प्रदर्शन में प्रदेश सचिव समय सिंह भाटी, युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनीष यादव, प्रदेश प्रवक्ता रमन मलिक, पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चैहान, प्रदेश भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के संयोजक व जिला परिषद गुरुग्राम के निवर्तमान चेयरमैन कल्याण सिंह चौहान, उषा प्रियदर्शी, हरविद कोहली, मेयर मधु आजाद, प्रो. अनुराग बक्शी, अरुण यादव, शैलेंद्र पांडे, नोक्षम चौधरी, खुर्शीद रजाका, नरेंद्र पटेल, मनीष गाडौली, मनोज शर्मा, हरबीर अघाना, अजीत यादव, यादराम जोया, रामवीर भाटी, सुमेर सिंह तंवर, नीरज यादव, जितेंद्र चैहान, नितिन शांडिल्य, प्रियव्रत कटारिया, देवेंद्र यादव, श्रवण आहूजा एवं संदीप देशवाल आदि शामिल हुए।

कांग्रेस ने भाजपा के प्रदर्शन को ढोंग बताया

कांग्रेस व्यापार सेल के प्रदेश संयोजक पंकज डावर ने कहा कि भाजपा ने प्रदर्शन का ढोंग किया। उसका प्रदर्शन पूरी तरह से विफल साबित हुआ। जनता भाजपा की नीतियों को जान चुकी है। प्रदर्शन में पंकज डावर के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता राव कमलवीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष केएल यादव, सुनीता सहरावत, मनीष खटाना, अशोक टांक, कृष्ण सैनी, कुलदीप कटारिया, अशोक भास्कर, भारत मदान, पूजा शर्मा, निर्मल यादव, रश्मि शर्मा, रेखा यादव, अमित कोचर, हरपाल तवर, जय सिंह हुड्डा, राज ठेकेदार, सुमेर सिंह, बलजीत सिंह, विनोद मीनू, हैप्पी कटारिया, विक्रम सिंह, प्रियंका राजपूत, ओम प्रकाश पंचाल, प्रेम देवी, कृष्ण बाल्मीकि, सुमन देवी, नरेश यादव आदि शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.