Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bulldozer Action: गुरुग्राम में जमकर गरजा बुलडोजर, DTPE के एक्शन से मचा हड़कंप

    Updated: Mon, 22 Sep 2025 10:38 AM (IST)

    गुरुग्राम के सेक्टर-53 स्थित सरस्वती कुंज लोनी में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की। इस दौरान लगभग 350 ...और पढ़ें

    Hero Image
    डीटीपीई टीम बुलडोजर की मदद से सरस्वती कुंज में अवैध निर्माण तोड़ती डीटीपीई टीम की बुलडोजर। जागरण

    संवाद सहयोगी, नया गुरुग्राम। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के जिला नगर योजनाकार इन्फोर्समेंट (डीटीपीई) की टीम ने शनिवार को सेक्टर-53 स्थित सरस्वती कुंज लोनी में अवैध निर्माणों के विरुद्ध बड़ा तोड़फोड़ अभियान चलाया। यह कार्रवाई पुलिस थाना सेक्टर-53 के सहयोग से पुलिस बल की मौजूदगी में की गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डीटीपीई अमित मधोलिया के नेतृत्व में टीम ने कालोनी की आंतरिक सड़कों पर अवैध रूप से बनाई गई करीब 350 झुग्गियों को पूरी तरह से हटाया। इनके अलावा दो निर्माणाधीन मकान और सड़क के राइट आफ वे (आरओडब्लू) पर बनाई गई चारदीवारी को भी ध्वस्त कर दिया गया।

    डीटीपीई अमित मधोलिया ने स्पष्ट किया कि कॉलोनी में बिना स्वीकृत नक्शे के किसी भी प्रकार का निर्माण मान्य नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी अवैध निर्माण पाए जाने पर इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

    विभाग ने लोगों से अपील की कि किसी भी निर्माण की शुरुआत करने से पहले विभागीय अनुमति लेना अनिवार्य है, अन्यथा निर्माण को तोड़ दिया जाएगा और जिम्मेदार लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- Bulldozer Action: गुरुग्राम में अवैध इमारतों पर चलेगा बुलडोजर, नगर निगम ने की 500 बिल्डिंग को तोड़ने की तैयारी

    यह भी पढ़ें- Bulldozer Action: गुरुग्राम में जमकर गरजा बुलडोजर, चंद घंटों में 11 भवनों को किया ध्वस्त