विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bulldozer Action: गुरुग्राम में अवैध इमारतों पर चलेगा बुलडोजर, नगर निगम ने की 500 बिल्डिंग को तोड़ने की तैयारी

Published: Mon, 25 Aug 2025 09:34 AM (IST)

गुरुग्राम नगर निगम शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने जा रहा है। निगम ने 500 अवैध इमारतों ...और पढ़ें

शहर में अवैध इमारतों पर नगर निगम कार्रवाई करेगा। फाइल फोटो
शहर में अवैध इमारतों पर नगर निगम कार्रवाई करेगा। फाइल फोटो

HighLights

  1. निगम का अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाने का फैसला
  2. 500 अवैध इमारतों की सूची तैयार, 20 पहले चरण में

संवाद सहयोगी, नया गुरुग्राम। शहर में नियमों को ताक पर रखकर बनाए जा रहे अवैध बहुमंजिला भवनों के विरुद्ध अब नगर निगम गुरुग्राम सख्त रुख अपनाने जा रहा है। निगम ने साफ कर दिया है कि सिर्फ सील करने से काम नहीं चलेगा, बल्कि सीधे अवैध निर्माण ढहाए जाएंगे। तीन साल बाद पहली बार निगम इतने बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू कर रहा है।

पहले चरण में 20 इमारतें होंगी ध्वस्त

नगर निगम गुरुगाम ने फिलहाल 500 इमारतों की सूची तैयार की है। इनमें से पहले चरण में 20 इमारतों को अगले हफ्ते ध्वस्त किया जाएगा। चारों जोनों से पांच-पांच इमारतें चुनी गई हैं ताकि कार्रवाई हर इलाके में समान रूप से हो। निगम की तैयारी भी इस बार पूरी है।

भारी मशीनरी, मजदूर और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहेंगे ताकि विरोध या किसी अप्रिय घटना की संभावना न रहे। निगम का मानना है कि किराये और मुनाफे के लालच में लोग नियमों को अनदेखा कर रहे हैं, जिससे शहर की मूलभूत सुविधाएं जैसे सीवर और पानी की सप्लाई भी प्रभावित हो रही है।

दिलचस्प बात यह है कि जहां अवैध इमारतों पर निगम कड़ा रुख दिखा रहा है, वहीं वैध निर्माण की प्रक्रिया फिलहाल अटकी हुई है। पिछले दो महीनों से भवन नक्शा पास करने वाला होब-पास सिस्टम बंद पड़ा है जिससे कानूनी तौर पर निर्माण करवाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

लोगों का कहना है कि प्रशासन को दो मोर्चों पर काम करना होगा, अवैध निर्माण रोकना और साथ ही वैध अनुमति की प्रक्रिया को आसान व पारदर्शी बनाना।

शहर में अवैध निर्माण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। अभियान चरणबद्ध तरीके से जारी रहेंगे।

- प्रदीप दहिया, आयुक्त, नगर निगम गुरुग्राम