Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पति-बच्चे छोड़ हुई फरार... फिर लिव-इन में रही 2 साल, पर लव स्टोरी का हुआ दर्दनाक अंत; दिल दहला देगी पूरी कहानी

    Updated: Thu, 01 May 2025 05:10 PM (IST)

    एक महिला ने अपने दो बच्चों को छोड़कर एक व्यक्ति के साथ लिव-इन में रहना शुरू कर दिया। दो साल बाद उसी शख्स ने महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में भी पेश किया। जानिए इस दर्दनाक प्रेम कहानी के बारे में।

    Hero Image
    गुरुग्राम पुलिस ने महिला की हत्या का खुलासा किया है। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम में सेक्टर-5 थाना इलाके से गायब महिला की गुत्थी सुलझ गई है। महिला की हत्या उसी ने कर दी, जिसके साथ रहने के लिए उसने अपने पति और दो बच्चों को छोड़ दिया था। महिला ने शादी का दबाव बनाया तो उसे घुमाने के बहाने ले जाकर हत्या कर दी गई। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया

    वहीं, 6 महीने बाद हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी 31 वर्षीय मुश्ताक अहमद को उत्तराखंड में उसके गांव से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। वह उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के गोरी खेड़ा गांव का रहने वाला है। उसे बृहस्पतिवार को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ से सामने आएगा कि वह छह महीने के दौरान पुलिस से बचने के लिए कहां-कहां छिपता रहा और हत्या करने में उसके साथ और कौन-कौन शामिल थे।

    पिछले साल सेक्टर-5 में रही एक महिला ने अपनी 35 वर्षीय बहन के गुमशुदा होने की शिकायत सेक्टर-5 में दर्ज कराई थी। तभी से उसकी तलाश की जा रही थी। छानबीन में सामने आया कि गुमशुदा महिला मुश्ताक अहमद नामक व्यक्ति के साथ गुरुग्राम में लिव-इन में रहती थी। दोनों की जान-पहचान वर्ष 2022 में हुई थी। 

    दो साल तक लिव-इन में रहे

    जांच में पता चला कि आरोपी उत्तराखंड में टैक्सी चलाने का काम करता था। वर्ष 2022 में उत्तराखंड में ही मृतका की मां बीमार हुई थी। मृतका अपनी मां के इलाज के लिए दो-तीन बार आरोपी की टैक्सी में लेकर गई थी। उसी दौरान दोनों नजदीक आ गए थे। बाद में दोनों उत्तराखंड से गुरुग्राम आ गए। मुश्ताक टैक्सी चलाने का काम करने लगा और महिला घरेलू काम करने लगी। दोनों लगभग दो साल तक लिव-इन में रहे। अक्टूबर 2024 में दोनों का आपस में झगड़ा हो गया। 

    शव को बेड शीट में लपेटकर पुल के नीचे छुपाया

    इसके बाद मुश्ताक महिला को गुरुग्राम में ही छोड़कर वापस उत्तराखंड चला गया। बाद में महिला भी उत्तराखंड में मुश्ताक के घर पहुंच गई। वहां पर भी दोनों का झगड़ा हुआ। इस पर आरोपी के घरवालों ने घर से निकाल दिया। 15 नवंबर को मुश्ताक महिला को लेकर गांव खटीमा जिला उधम सिंह नगर में अपनी बहन के पास एक दिन रुका। अगले दिन घुमाने के बहाने से महिला को उधम सिंह नगर में ही नदन्ना नहर के पासा ले गया। वहां पर चाकू से हमला करके उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को बेड शीट में लपेटकर नहर के पुल के नीचे छुपा दिया। 

    यह भी पढ़ें- एक्सट्रा मैरिटल अफेयर और मर्डर... डायरी में मिले सबूत, आखिर अदालत में मिला इंसाफ; पति समेत 6 को उम्रकैद

    इसके बाद पुलिस से बचने के लिए उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर रहा। कर्नाटक में भी जाकर रहा। कुछ दिन पहले पता चला कि आरोपी अपने गांव में है। पुलिस पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।

    शादी की बात छुपाने पर हुई थी लड़ाई

    प्रारंभिक पूछताछ के मुताबिक, मुश्ताक की शादी नवंबर 2024 में हो गई थी। यह बात उसने महिला से नहीं बताई थी। इस बात की जानकारी जैसे ही उसे हुई, लड़ाई शुरू हो गई। उत्तराखंड में पंचायती तौर पर भी इस विवाद को निपटाने की कोशिश की गई थी। जब महिला दूसरी शादी करने का दबाव मुश्ताक पर बनाने लगी फिर उसने उसकी हत्या करने की साजिश रची। महिला शादीशुदा थी। पहली शादी से उसके 17 एवं 14 साल के दो बच्चे हैं।