Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Update: रात में बारिश, दिन में इतनी गर्मी कि कारों में चल गए AC; टूटा पूरे महीने का रिकॉर्ड

    Updated: Thu, 23 Jan 2025 06:21 PM (IST)

    दिल्ली NCR में जनवरी की शुरुआत में पड़ी कड़ाके की सर्दी के बाद अब मौसम ने अचानक करवट ली है। दिन का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जो इस महीने का सबसे गर्म दिन है। रात में बारिश हुई लेकिन दिन में इतनी तेज धूप निकली कि कारों के अंदर एसी चलाने पड़े। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है।

    Hero Image
    गुरुग्राम में ज्यादा गर्मी होने से कारों में एसी चल गए। जागरण फोटो

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। Delhi NCR Weather नए साल की शुरुआत में रही कड़ाके की सर्दी के बाद अब अचानक मौसम बदल गया है। 19 जनवरी को दिन का पारा 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा था, जोकि इस महीने का सबसे गरम दिन रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तापमान में हो रही बढ़ोतरी 

    इसके बाद से लगातार धूप खिलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यनूतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

    सुबह के समय हल्का कोहरा छाया

    इससे पहले बुधवार रात को कहीं बूंदाबांदी तो कहीं अच्छी वर्षा हुई। सुबह के समय हल्का कोहरा छाया और दिन में धूप इतनी तेज रही कि कारों के अंदर एसी चलाने पड़े। कम लोग ही गरम कपड़ों में नजर आए।

    यह भी पढ़ें- वादों की बाढ़ में डूबा पानी, राजनीतिक दलों की चुप्पी; दिल्ली में जल संकट का क्या है समाधान

    अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान

    मौसम विभाग के अनुसार, 29 जनवरी तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 10.0 और अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली की इस हॉट सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला, वोटिंग से दो हफ्ते पहले AAP में शामिल हुए BJP नेता

    जनवरी में इतनी गर्मी पहली बार

    वर्ष 2023 में 24 जनवरी को अधिकतम तापमान 24.4 दर्ज किया गया था। इस वर्ष 18 जनवरी को दिन का पारा 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा था, जोकि पिछले वर्षों में सबसे ज्यादा रहा। मौसम के जानकारों के अनुसार, जनवरी में आमतौर पर अधिकतम तापमान 18.0 से 19.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।

    यह भी पढे़ं- दिलचस्प किस्सा: BJP को 5 साल में बदलने पड़े तीन CM, वजह भी खास; AAP की एंट्री से कैसे बिगड़े समीकरण?

    जलवायु परिवर्तन का हो रहा असर

    कृषि विज्ञान केंद्र शिकोहपुर (गुरुग्राम) के मौसम विशेषज्ञ डॉ. मंजीत के अनुसार, जलवायु परिवर्तन का प्रभाव मौसम पर नजर आ रहा है। जनवरी में इतना तापमान पहले कभी नहीं रहा और कड़ाके की सर्दी और कोहरा रहता है। पिछले वर्षों की तुलना में इस साल दिसंबर अंत से जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ भी ज्यादा प्रभावी रहे और वर्षा होती रही। जब वर्षा होती है, तब भी बादल छाने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो जाती है।

    पिछले दिनों यह रहा तापमान

    जनवरी - न्यूनतम तापमान - अधिकतम तापमान

    15 6.4 15.7

    16 11.3 15.2

    17 9.0 15.1

    18 9.0 17.8

    19 8.3 24.7

    20 11.3 22.9

    21 10.4 22.2

    22 9.3 23.3

    कहां कितनी वर्षा हुई (एमएम)

    गुरुग्राम बूंदाबांदी

    कादीपुर बूंदाबांदी

    हरसरू बूंदाबांदी

    वजीराबाद बूंदाबांदी

    बादशाहपुर 3

    सोहना 5

    मानेसर 2

    पटौदी वर्षा नहीं

    फरुखनगर वर्षा नहीं