Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Amazing Love Story: फरीदाबाद में 26 साल के युवक और 50 वर्षीय महिला का अफेयर, पिता बोले- बेटे संग हो गई फुर्र

    By Jp YadavEdited By:
    Updated: Tue, 20 Sep 2022 09:42 AM (IST)

    Faridabad Amazing Love Story दिल्ली से सटे फरीदाबाद में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। पिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 50 वर्षीय महिला उनके 26 साल के बेटे को लेकर फरार हो गई है।

    Hero Image
    फरीदाबाद में 50 वर्षीय महिला 26 साल के युवक के साथ फरार। (फाइल फोटो)

    फरीदाबाद, जागरण संवाददाता। दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में एक हैरान कर देने वाले मामला सामने आया है। फरीदाबाद शहर में 50 साल की एक महिला एक 26 साल के युवक को लेकर फरार है। इसको लेकर शहर में चर्चा और मजे लेकर एक-दूसरे को जानकारी दे रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परिजनों ने पुलिस में दी शिकायत

    युवक बालिक है, इसके बावजूद परिजनों ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। परिजनों का कहना है कि 50 वर्षीय महिला ने 26 वर्षीय युवक हनी को बहकाया और फिर अपने साथ लेकर फरार हो गई। परिजनों का यह भी कहना है कि कि युवक के साथ कुछ अनहोनी भी हो सकती है, इसलिए पुलिस उसकी तलाश करे।

    शिकायत के बाद पुलिस जुटी जांच में

    फरीदाबाद के संवाददाता के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय एक महिला 26 वर्षीय युवक को लेकर फरार हो गई। युवक के स्वजन ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। 

    23 अप्रैल को गया और 23 मई को लौटा था 

    एनआइटी क्षेत्र में रहेन वाले हरिन्द्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे हनी की उम्र 26 साल है। अंजू नाम की महिला का उनके घर आना-जाना था। आरोप है कि उसने हनी को अपनी मीठी-मीठी बातों में फंसा लिया और उससे पैसे ऐंठती है। 22 अप्रैल को अंजू के बहकावे में आकर हनी घरछोड़कर चला गया था। 31 मई को वह वापस लौटा।

    दिनभर बातें करके फंसाया युवक को

    परिजनों का कहना कि आरोपित महिला दिनभर हनी से फोन पर बात करती है। 23 जून को हरिन्द्र सिंह और उनकी पत्नी गुरुद्वारे गए थे। लौटे तो घर पर बेटा नहीं मिला। वे काफी समय से उसकी तलाश कर रहे थे, मगर उसका कुछ पता नहीं चला। अब उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है।

    RIP Raju Srivastava: राजू श्रीवास्तव 42 दिन रहे बेहोश, बिग बी की आवाज भी रही थी बेअसर; 3 बार उड़ाई गई मौत की अफवाह

    Cold Weather 2022: दिल्ली समेत उत्तर भारत से कब मानसून हो जाएगा विदा? कब से शुरू होगी ठंड? IMD ने बताई तारीख

    Bank Holidays October: नोट करें अक्टूबर में कब-कब बैंक रहेंगे बंद, स्टोरी पढ़कर बनाएं अपना प्लान

    'प्राण प्रिय' ने प्राणों से प्रिय दोस्त को दिया धोखा, यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार तो हकीकत आई सामने