Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gujarat Chunav 2022: पीएम मोदी आज करेंगे 4 बड़ी जनसभाओं को संबोधित, यूपी और पंजाब के सीएम का होगा रोड शो

    Gujarat Assembly Election 2022 गुजरात में आज पीएम मोदी 4 बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री और आप पार्टी के नेता भगवंत मान भी आज गुजरात में चुनाव प्रचार करेंगे। मान आज सुबह 9 बजे से गुजरात में चार रोड शो निकालेंगे।

    By Nidhi AvinashEdited By: Updated: Wed, 23 Nov 2022 11:58 AM (IST)
    Hero Image
    Gujarat Chunav 2022: पीएम मोदी आज करेंगे 4 बड़ी जनसभाओं को संबोधित

    सूरत, जागरण डेस्क। Gujarat Vidhan Sabha Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनावों (Gujarat Assembly Election 2022) का आगाज होने वाला है। सभी राजनीतिक दल राज्य नें जोरो-शोरों से चुनावी प्रचार में लगे हए हैं।

    गुजरात के सभी 182 विधानसभा सीटों पर 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में मतदान कराया जाएगा। इसी कड़ी में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बुधवार यानी आज गुजरात में रैली और रोड शो करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा समेत कई पार्टियां करेगी रोड शो

    गुजरात में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा समेत सभी प्रमुख पार्टियों ने नेताओं ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। पीएम मोदी के अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा भी बुधवार को गुजरात में चुनावी जनसभाएं और रोड शो करने वाले हैं। बता दें कि जे पी नड्डा आज गुजरात चुनाव को लेकर सुबह 11 बजे गड्डा विधानसभा में जनसभा करेंगे।

    अल्पेश, हार्दिक और जिग्नेश की प्रतिष्ठा दांव पर, 2022 के नतीजे तय करेंगे तीनों का राजनीतिक भविष्य

    इन 4 जगहों पर पीएम मोदी की होंगी जनसभाएं

    गुजरात में आज पीएम मोदी 4 बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। सबसे पहले वह दोपहर 12 बजे मेहसाणा में होंगे। इसके बाद दूसरी सभा वे दाहोद में दोपहर 2:30 बजे, तीसरी सभा वडोदरा में शाम 4:30 बजे और चौथी सभा भावनगर में शाम 6:30 बजे करेंगे। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला की भी आज 4 बैठकें होंगी। वे गुजरात में चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पहली वागरा विधानसभा में सुबह 11 बजे, दूसरी दोपहर 3:45 बजे केशोद विधानसभा में, तीसरी सावरकुंडला विधानसभा में शाम 7:00 बजे और सावरकुंडला विधानसभा में रात 8:45 बजे आयोजित की जाएगी।

    सीएम योगी की भी जनसभाएं आज

    इसी बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी गुजरात में भाजपा का जोरदार प्रचार कर रहे हैं। योगी आज गुजरात में चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उनकी पहली जनसभा द्वारका विधानसभा में सुबह 11 बजे होगी। फिर योगी दूसरी जनसभा दोपहर 1:20 बजे रापड़ विधानसभा में करेंगे। तीसरी जनसभा धनगढ़ा विधानसभा क्षेत्र में दोपहर 2:55 बजो और वारछा में शाम 5:30 बजे रोड शो का आयोजन करेगी।

    Gujarat Election 2022: भाजपा ने 12 बागी विधायकों के खिलाफ की कार्रवाई, 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित

    आप पार्टी का आज रोड शो

    पंजाब के मुख्यमंत्री और आप पार्टी के नेता भगवंत मान भी आज गुजरात में चुनाव प्रचार करेंगे। मान आज सुबह 9 बजे से गुजरात में चार रोड शो निकालेंगे। पहला सुबह 9 बजे निजार से, 11 बजे व्यारा से, दोपहर 1 बजे मांडवी और दोपहर 3 बजे जुकनिया में करेंगे। मान के अलावा राघव चड्ढा भी गुजरात में चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। वे आज दोपहर 12 बजे मोडासा और दोपहर 3 बजे प्रांतिज में रोड शो करेंगे।

    Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात के किसानों को पानी की गंभीर समस्या: राघव चड्ढा