Move to Jagran APP

Vande Metro Train: कब शुरू होगी नई वंदे मेट्रो ट्रेन? रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी अहम जानकारी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राजकोट में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए 24 घंटे काम कर रहे हैं और देश के लोग भाग्यशाली हैं कि उन्हें ऐसा मेहनती और दूरदर्शी नेतृत्व मिला है। आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और जल्द ही चौथी बन जाएगी।

By Agency Edited By: Anurag GuptaPublished: Fri, 26 Apr 2024 07:02 PM (IST)Updated: Fri, 26 Apr 2024 07:02 PM (IST)
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (फाइल फोटो)

ऑनलाइन डेस्क, राजकोट। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को राजकोट में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जून-जुलाई के बाद देशभर में नई वंदे मेट्रो ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन राजकोट-अहमदाबाद के बीच भी चलेगी।

loksabha election banner

राजकोट में बनेगा शानदार स्टेशन

उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन के तत्वावधान में राजकोट स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने का काम चल रहा है। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया है कि राजकोट स्टेशन का डिजाइन स्थानीयों की मदद से तैयार किया जाएगा। राजकोटवासियों से डिजाइन के सुझाव कैसे हासिल किए जाएं? चेंबर ऑफ कॉमर्स डेढ़ महीने के भीतर इसकी तैयारी करेगा। सेमीकंडक्टर में राजकोट की भूमिका पर भी आज चर्चा हुई है।

नई ट्रेन पर चल रहा काम

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे ट्रैक का काम तेजी से चल रहा है और जल्द ही देश में कई नई ट्रेनें चलेंगी। वंदे मेट्रो एक नई ट्रेन बन रही है, जो जून और जुलाई के आसपास फैक्ट्री से निकलेगी और दो-तीन माह तक इसकी टेस्टिंग की जाएगी। जल्द ही देशभर में वंदे मेट्रो ट्रेनें दौड़ती हुई नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: नहीं रहेगा वेटिंग का झंझट! रेल मंत्री बोले- सभी यात्रियों को मिलेगा कन्‍फर्म टिकट

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए 24 घंटे काम कर रहे हैं और देश के लोग भाग्यशाली हैं कि उन्हें ऐसा मेहनती और दूरदर्शी नेतृत्व मिला है। आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और जल्द ही चौथी बन जाएगी।

कांग्रेस पर बरसे अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर पांच दशक बर्बाद करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 1947 में आजादी मिलने के बाद देश उत्साह से भरा हुआ, लेकिन 1947 के बाद पहले चार दशकों में आई सरकारों ने देश की प्रमुख शक्तियों एवं उद्यमशीलता भावन को खत्म कर दिया। आज के युवा उद्यमियों को विश्वास नहीं होगा कि उन दिनों कार स्टीयरिंग के डिजाइन को बदलने अथवा फैक्ट्री में उत्पादन बढ़ाने तक के लिए दिल्ली में कांग्रेस नेता से संपर्क करना पड़ता था। कांग्रेस के शासन में काफी खराब स्थिति थी।

यह भी पढ़ें: बुलेट ट्रेन को लेकर आया नया अपडेट, रेल मंत्री ने बताया आखिर क्यों लेट हुआ प्रोजेक्ट

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने स्थिति को सुधारने के लिए आवश्यक कदम उठाए, लेकिन 2004-2014 के कांग्रेस के शासन में सबकुछ बर्बाद हो गया। पीएम मोदी ने विश्वास और जीएसटी जैसे सुधार पेश कर देश के आर्थिक क्षेत्र को स्थिर किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.