विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, रेटिंग में टॉप... OTT पर बिल्कुल भी मिस न करें ये सस्पेंस थ्रिलर, पलक झपकाना होगा मुश्किल

Published: Sat, 27 Sep 2025 04:24 PM (IST)

कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो कमाई भले ही शानदार न कर पाएं लेकिन जब ओटीटी पर आती हैं तो ...और पढ़ें

ओटीटी पर मस्ट वॉच है ये टॉप रेटेड मूवी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
ओटीटी पर मस्ट वॉच है ये टॉप रेटेड मूवी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 10 साल पहले रिलीज हुई थी फिल्म
  2. सस्पेंस से भरी है 2 घंटे 15 मिनट की मूवी
  3. ओटीटी पर फिल्म को मिली है तगड़ी रेटिंग

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में हैं, जिन्हें रिलीज के समय वह पहचान नहीं मिल पाती जिसकी वे हकदार होती हैं। वे बॉक्स ऑफिस पर भले ही कमाल न दिखा पाएं, लेकिन समय के साथ दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ही लेती हैं। 10 साल पहले एक ऐसी ही फिल्म रिलीज हुई थी।

10 साल पहले बड़े पर्दे पर एक सस्पेंस और मिस्ट्री से भरी फिल्म रिलीज हुई थी जिसकी कहानी और किरदार इतने पसंद किए गए थे कि यह टॉप रेटेड मूवीज की लिस्ट में शामिल हो गई थी। आज भी यह ओटीटी पर मौजूद है और आपको इसे बिल्कुल भी मिस नहीं करनी चाहिए।

शानदार कलाकारों से सजी थी फिल्म

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो है डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी! Detective Byomkesh Bakshy!) जो साल 2015 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया था और लीड रोल में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थे। यह सुशांत के करियर की कल्ट मूवीज में गिनी जाती है।

Detective Byomkesh Bakshy

Photo Credit - IMDb

भले ही डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी मूवी सिनेमाघरों में दर्शकों को खींच नहीं पाई थी लेकिन समय के साथ इसे पसंद करने वालों की तादाद बढ़ी। शानदार कहानी और परफॉर्मेंस के दम पर ही इसे IMDb ने 7.6 रेटिंग दी थी। फिल्म में सुशांत के अलावा दिव्या मेनन, आनंद तिवारी, नीरज काबी, स्वास्तिका मुखर्जी और मेयांग चांग जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई थी।

यह भी पढ़ें- नायक ही निकला खलनायक! बॉलीवुड की ये 5 मूवीज OTT पर बिल्कुल भी न करें मिस, एंटी हीरो का समझाएगी असली मतलब

कैसी है फिल्म की कहानी?

यह फिल्म शरदिंदु बंदोपाध्याय के प्रसिद्ध बंगाली जासूसी चरित्र ब्योमकेश बक्शी पर आधारित है। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने युवा ब्योमकेश का किरदार निभाया, जो 1943 के कलकत्ता में अपने पहले बड़े मामले को सुलझाते हैं। यह फिल्म उस दौर के कलकत्ता की गलियों, वेशभूषा और माहौल को बड़ी बारीकी से दर्शाती है, जो इसे एक अनूठा विंटेज लुक देता है।

Sushant Sinhgh movie

Photo Credit - IMDb

ओटीटी पर कहां देखें फिल्म?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म को 35 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था लेकिन यह 26 करोड़ के आसपास कमाई कर पाई थी। खैर, अगर आपने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है तो आप इसे ओटीटी पर देख सकते हैं। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर मौजूद है।

यह भी पढ़ें- OTT पर आते ही 2 घंटे 30 मिनट की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का कब्जा, TOP 10 में मार ली बाजी