Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    मैं समय हूं... जानिए कौन थे Mahabharat के सूत्रधार, जिनकी बुलंद आवाज सुन ठहर जाता था वक्त

    Updated: Wed, 22 May 2024 05:41 PM (IST)

    माइथोलॉजिकल शो के बारे में जब भी जिक्र किया जाएगा तो उसमें बी आर चोपड़ा की महाभारत (Mahabharat) का नाम जरूर शामिल होगा। इस शो की स्टार कास्ट के बारे में खूब चर्चा होती है। लेकिन क्या आपको वो आवाज याद है जो महाभारत की सूत्रधार (Mahabharat Voice Artist) हुआ करती थी। आज थ्रोबैक थर्सडे जानेंगे कि वो कौन से आर्टिस्ट हैं जिन्होंने इस धारावाहिक को नरेट किया।

    Hero Image
    महाभारत से सूत्रधार रहे ये वॉइस ओवर आर्टिस्ट (Photo Credit-Jagran)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मैं समय हूं और आज महाभारत की अमर कथा सुनाने जा रहूं... महाभारत टीवी सीरियल के इंट्रो में इन चंद लाइन्स को सुनकर 90 के दशक के लगभग हर शख्स का जीवन गुजरा है। महाभारत (Mahabharat TV Show) दूरदर्शन का वो माइथोलॉजिकल शो रहा, जिसने लंबे वक्त तक दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। बी आर चोपड़ा की महाभारत की स्टार कास्ट को लेकर खूब बातचीत होती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लेकिन क्या आपको ये जानकारी है कि मैं समय हूं को आवाज देने वाले वॉइस ओवर आर्टिस्ट कौन हैं, किसकी वो बुलंद आवाज रही, जिसने महाभारत का सूत्रधार (Mahabharat Voice Artist) बनकर दर्शकों का दिल जीता। आइए थ्रोबैक थर्सडे में उनके बारे में विस्तार से जानते हैं। 

    ये वॉइस ओवर आर्टिस्ट रहे महाभारत के सूत्रधार

    महाभारत टीवी सीरियल की शुरुआत 1988 में हुई और कई सालों तक ये शो दूरदर्शन पर लगातार प्रसारित होता रहा। जब ये धारावाहिक शुरू होता था तो हर नए एपिसोड से पहले बैंकग्राउंड में एक दमदार आवाज उस एपिसोड को संक्षेप में बताती थी। 

    ये भी पढ़ें- शूटिंग देखने गई इस एक्ट्रेस को अचानक मिली थी Mahabharat, बिना स्क्रीन टेस्ट शो में मिला था पॉपुलर कैरेक्टर

    दरअसल वो आवाज किसी और की नहीं बल्कि भारत से सबसे उच्चतम वॉयस ओवर आर्टिस्ट हरीश भिमानी (Harish Bhimani) की थी। हरीशवो शख्स हैं, जिन्होंने पर्दे के पीछे से महाभारत का सूत्रधार बनकर फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाई। उनकी आवाज ही उनकी पहचान है और इसमें इतना दम है, जो एक बार कोई सुन लो तो सच में वह उनका प्रशंसक बन जाए। 

    हरीश भिमानी ने अपनी बुलंद आवाज का लोहा मनवाते हुए लंबे वक्त तक मनोरंजन जगत में अपना जादू बिखेरा और आज भी दर्शक उनकी वॉइस को सुनना पसंद करते हैं। 

    समय के फॉर्मेट में हुआ था बदलाव

    हरीश भिमानी ने मुकेश खन्ना को दिए एक इंटरव्यू में इस बात की जानकारी दी थी कि बी आर चोपड़ा सहित महाभारत के मेकर्स ने पहले ये तय किया था कि मैं समय हूं... वाला इंट्रो वॉइस ओवर में ही नहीं बल्कि इसे विजुएल के तौर पर दिखाया जाएगा।

    जो भी नरेटर होगा उसे इसमें स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। लेकिन अंत में इसमें बदलाव हुआ और इसे महज बैकग्राउंड वॉइस के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

    दिलीप कुमार को ऑफर हुई थी हरीश की भूमिका

    हरीश भिमानी ने इस इंटरव्यू में ये भी खुलासा किया था कि बी आर चोपड़ा ने समय के लिए बतौर वॉइस आर्टिस्ट अभिनेता दिलीप कुमार के नाम पर विचार किया था। लेकिन उनके बिजी शेड्यूल के चलते उनके साथ बात नहीं बन पाई। बाद में काफी रिसर्च के बाद उनकी तलाश मेरे रूप में पूरी हुई।

    कैसा रहा है हरीश का करियर 

    बतौर वॉइस आर्टिस्ट के तौर पर लंबे समय तक हरीश भिमानी ने मनोरंजन जगत में काम किया है। इस दौरान उन्होंने टीवी सीरियल, फिल्म, रेडियो, स्टेज शो, एंकर और स्पोर्ट्स कमेंट्री में अपनी शानदार आवाज का कमाल दिखाया है।

    सिर्फ इतना ही नहीं हिंदी के बेहतरीन लेखक रूप में भी हरीश को काफी जाना जाता है। मालूम हो कि अपने करियर में उन्होंने कई हजार रिकॉर्डिंग्स को किया है। 

    जीत चुके हैं राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

    अपनी दमदार आवाज का जादू हरीश भिमानी ने मराठी डॉक्यूमेंट्री-फीचर फिल्म माला लाज वाटत में भी बिखेरा। आलम ये रहा कि सर्वश्रेष्ठ वॉइस आर्टिस्ट के रूप में हरीश को 63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया। इसके अलावा अन्य कई उपलब्धियां भी वह हासिल कर चुके हैं। 

    ये भी पढ़ें- Mahabharat: पंकज धीर को बनना पड़ा अर्जुन से कर्ण, बीआर चोपड़ा को दिए इस एक जवाब के कारण हाथ से छिना था किरदार