Move to Jagran APP

शूटिंग देखने गई इस एक्ट्रेस को अचानक मिली थी Mahabharat, बिना स्क्रीन टेस्ट शो में मिला था पॉपुलर कैरेक्टर

एंटरटेनमेंट की दुनिया में कई निर्माता और निर्देशक ऐसे रहे हैं जिनका काम सालों बाद भी याद रखा जाता है। इन्हीं में से एक थे बीआर चोपड़ा जिनकी महाभारत को देखने का क्रेज आज भी लोगों में बरकरार है। बीआर चोपड़ा ने उस जमाने में बिना ज्यादा तकनीकी मदद के वो महाभारत बनाई कि लोग आज भी उसे देखना पसंद करते हैं।

By Karishma Lalwani Edited By: Karishma Lalwani Published: Tue, 21 May 2024 09:40 PM (IST)Updated: Tue, 21 May 2024 09:40 PM (IST)
बीआर चोपड़ा की 'महाभारत'. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 80 का दशक ग्लैमर की दुनिया का वह आसमय था, जब बॉलीवुड और टीवी की दुनिया के शो का अपना ही एक मजा था। आज मनोरंजन का साधन बहुत आसान हो गया है। आप ट्रैवल कर रहे हों या घर पर हों, यूट्यूब और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर किसी भी कंटेंट को कहीं भी देखा जा सकता है। मगर 80 का जमाना वह समय था, जब दूरदर्शन ही लोगों के मनोरंजन का एक जरिया था। 

80 के जमाने में हिट थे ये शो

उस जमाने में 'हम लोग', 'बुनियाद', 'नुक्कड़', 'सर्कस' जैसे शो दूरदर्शन के मेन शो हुआ करते थे। इन टीवी सीरियल्स के बीच बीआर चोपड़ा (BR Chopra) की 'महाभारत' ने भी काफी लोकप्रियता हासिल की। यह शो इतना फेमस हुआ कि आज भी लोगों की जुबान पर इसके चर्चे हैं। 

'महाभारत' का ये किरदार भी है फेमस

बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' को लेकर वैसे तो कई किस्से हैं। हर कैरेक्टर को प्ले करने वाले एक्टर की कास्टिंग की अलग कहानी है। शो में उत्तरा का रोल भी फेमस हुआ था। इस किरदार को निभाया था वर्षा उसगांवकर ने। वर्षा कई टीवी सीरियल्स का हिस्सा रह चुकी हैं। वह ग्लैमर वर्ल्ड का पॉपुलर फेस हैं। लेहरें रेट्रो को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने महाभारत शो में अपनी कास्टिंग को लेकर खुलासा किया था। 

अभिमन्यु के लिए तलाश की जा रही थी उत्तरा

वर्षा उसगांवकर ने बताया कि उन्हें उत्तरा का रोल संयोग से मिला था। वह सेट पर शूटिंग देखने गई थीं। जिस वक्त वह शूट देखने गई हुई थीं, तब अभिमन्यु के साथ एक सीक्वेंस की शूटिंग की चल रही थी और उनकी पत्नी की भूमिका निभाने के लिए किसी की तलाश जारी थी। एकमात्र शर्त यह थी कि लड़की शास्त्रीय नृत्य जानती हो।

इस तरह वर्षा को मिला था उत्तरा का रोल

वर्षा ने बताया कि जब वह सेट पर पहुंचीं, तो वहां प्रोडक्शन डिजाइनर गुफी पेंटल (Gufi Paintal) थे। उन्होंने उन्हें देखा और पूछा कि क्या वह उत्तरा का रोल करेंगी। इस बात की जानकारी जब एक्ट्रेस के पेरेंट्स को हुई, तो उन्होंने तुरंत हां कर दिया कि उनकी बेटी ये रोल करेगी। वर्षा ने बताया कि उनसे ज्यादा उनके पेरेंट्स इस बात से खुश थे कि वर्षा महाभारत शो का हिस्सा होंगी। उनके साथ प्लस प्वॉइंट ये था कि वह शास्त्रीय नृत्य सीखी हुई थीं।

नहीं दिया था ऑडिशन

लेहरें को दिए इंटरव्यू में वर्षा ने ये भी बताया कि उन्हें बिना किसी स्क्रीन टेस्ट के ही उत्तरा के रोल के लिए फाइनल कर लिया गया था। सब कुछ फाइनल हुआ और वह बन गईं बीआर चोपड़ा की 'उत्तरा।' 

बता दें कि बीआर चोपड़ा की महाभारत का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। यह शो आज भी दूरदर्शन पर प्रसारित होता है। महाभारत सीरियल को सोमवार से शनिवार शाम 5 बजे दूरदर्शन पर देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Mahabharat: 'भीम' ने गदा मारकर तोड़ी थी 'कर्ण' की उंगली, बीच शूटिंग चलते रथ से पंकज धीर को बचानी पड़ी थी अपनी जान


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.