विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mahabharat: 'भीम' ने गदा मारकर तोड़ी थी 'कर्ण' की उंगली, बीच शूटिंग चलते रथ से पंकज धीर को बचानी पड़ी थी अपनी जान

Published: Sat, 11 May 2024 05:27 PM (IST)

बीआर चोपड़ा की महाभारत को लोगों ने हमेशा से काफी पसंद किया है। आज भी उनके शो का क्रेज लोगों ...और पढ़ें

महाभारत शो से प्रवीण कुमार और पंकज धीर
महाभारत शो से प्रवीण कुमार और पंकज धीर

HighLights

  1. चर्चा में बीआर चोपड़ा की 'महाभारत'
  2. शूटिंग के बीच 'कर्ण' की टूट गई थी उंगली
  3. दिलचस्प है महाभारत शो का ये किस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' टेलीविजन पर वापस लौट आई है। यह टीवी के इतिहास के सबसे कामयाब शो में से एक है। 1988 में शुरू हुआ ये शो जब प्रसारित होता था, तब फेविकोल की तरह लोग टीवी से चिपके रहते थे। बीआर चोपड़ा की महाभारत का क्रेज कुछ इस कदर लोगों के सिर चढ़कर बोलता था कि लोग पड़ोसियों के घर जाकर भी शो देखना मिस नहीं करते थे।

उस जमाने का लोकप्रिय शो 'महाभारत' जब टेलीकास्ट हुआ, तो इसे ऐसी लोकप्रियता मिली कि आज भी लोग तीन दशक पुराने इस शो देखना पसंद करते हैं। शो का एक-एक किरदार रातोंरात फेमस हुआ। बिना किसी तकनीक के उस दौर में ऐसा भव्य सीरियल शूट किया गया।

महाभारत में कर्ण बने थे पंकज धीर

'महाभारत' कौरव और पांडवों की लड़ाई और महाभारत होने के कारण को दिखाता है। शूटिंग के दौरान कई बार एक्टर्स के चोट तक लग जाती थी। कई बार वे सच में लहू-लुहान हो जाते थे। सेट पर घायल होने वाले एक्टर्स में से एक पंकज धीर थे। पंकज धीर (Pankaj Dheer) ने 'महाभारत' में 'कर्ण' का आइकॉनिक किरदार निभाया था। उन्होंने इस किरदार को पर्दे पर कुछ यूं जीवित किया कि आज भी 'कर्ण' का नाम लेते ही उनका चेहरा पहले याद आता है।

जब 'भीम' ने किया था 'गदा' से प्रहार

इस सीरियल के लिए पंकज धीर ने काफी मेहनत की। आज भी कर्ण के रोल में उन्हें ही सबसे ज्यादा याद किया जाता है। लेकिन ये किरदार निभाना उनके लिए आसान नहीं था। कर्ण के रोल में ढलने के लिए बॉडी लैंग्वेज और डायलॉग डिलिवरी पर तो उन्होंने खूब मेहनत की ही, चोटिल होने के बाद भी शूटिंग करते रहे।

दरअसल, एक सीन के दौरान भीम का किरदार निभा रहे प्रवीण कुमार ने उनकी उंगली तोड़ दी थी। इसका खुलासा खुद पंकज धीर ने किया था। शूटिंग के दौरान जब भीम से उनकी लड़ाई हो रही थी, तब प्रवीण कुमार ने अनजाने में गदा मार-मारकर उनकी उंगली तोड़ दी थी।

'कभी भी किसी को भी मार देते थे'

'भीम' का गदा लगने से पंकज धीर इतनी बुरी तरह घायल हुए कि उन्हें 10 से 12 टांके लगे थे। पंकज ने बताया था कि तब सीन को रियल दिखाने और घंटों प्रैक्टिस के चक्कर में कभी किसी ने किसी को मार दिया करते थे। उस जमाने में सभी अस्त्र और शस्त्र प्लास्टिक के बजाए लोहे के होते थे, तो चोट ज्यादा लगती थी।

यह भी पढ़ें: Mahabharat Re-telecast: टीवी पर लौटी BR Chopra की 'महाभारत', कब और कहां देखें शो? यहां जानें पूरी डिटेल