विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Season 2 Episode 5: समीर ने नितिन को दी रिश्वत, कैसे साबित होगी अंगद की बेगुनाही?

Published: Sun, 03 Aug 2025 06:58 PM (IST)

क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल के सीजन 2 में गायत्री के तानों से तुलसी उदास हो जाती है ...और पढ़ें

क्योंकि सास भी कभी बहू थी के पांचवें एपिसोड का अपडेट (Photo Credit- IMDb)
क्योंकि सास भी कभी बहू थी के पांचवें एपिसोड का अपडेट (Photo Credit- IMDb)

HighLights

  1. क्योंकि सास भी कभी बहू थी का नया सीजन टीवी पर छा गया है
  2. शो के पांचवें एपिसोड में क्या कुछ हुआ खास
  3. अंगद की बेगुनाही कैसी होगी अब साबित

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल का सीजन 2 टीवी पर आते ही छा गया है। एकता कपूर ने 25 साल बाद भी एक बार फिर अपने हिट सीरियल के नए सीजन से लोगों का दिल जीत लिया है। स्मृति ईरानी की वापसी से भी इस शो लवर्स की खुशी का ठिकाना नहीं है। यहां सीरियल के पांचवे एपिसोड की कहानी का पूरा अपडेट आपको लिखित में दे रहे हैं। आइए जानते हैं कि कहानी में क्या कुछ बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला है।

इस चर्चित सीरियल के हालिया एपिसोड में देखने को मिला कि गायत्री के तानों से तुलसी उदास हो जाती है। फिर मिहिर उसे याद दिलाता है कि वह अंगद, परी और ऋतिक की मां है। फिर अपने जीवन में उनकी अहमियत का अहसास कराता है। इस बीच, समीर एक पुलिस अधिकारी की कार्रवाई के खिलाफ अपनी निराशा व्यक्त करता है, क्योंकि वह उसके खिलाफ मौजूद सबूत मिटाने में सफल नहीं हुआ। अधिकारी ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर नितिन गोखले ही असली मुसीबत की वजह है, क्योंकि उन्होंने ही सीसीटीवी फुटेज मुहैया कराई है। इसके बाद समीर ने नितिन को रिश्वत देने का निर्णय ले लिया।

समीर ने नितिन को दिया रिश्वत का लालच

नितिन इस बात को लेकर हद से ज्यादा दुखी होता है कि उसकी बहन के बास बुनियादी शिक्षा के साधन नहीं होते हैं। इस बीच समीर, नितिन के घर पहुंचता है और उसे सीसीटवी फुटेज हटाने के लिए पूरे 50 हजार का लालच देता है। नितिन को रिश्वत लेने में थोड़ा अहसज महसूस होता है, लेकिन समीर उसे पूरे 5 लाख देने का वादा करके चला जाता है। फिर नितिन और उसकी पत्नी के बीच रिश्वत लेने पर बहस छिड़ती है।

यह भी पढ़ें- Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Episode 3: शांतिनिकेतन में घुस आई पुलिस, तुलसी के बेटे की क्यों हुई गिरफ्तारी?

एपिसोड में देखने को मिला कि नितिन की मां गिरकर घायल हो जाती है। इसके बाद डॉक्टर उन्हें सर्जरी की सलाह देते हैं, जिसमें पैसों का काफी खर्च बताया गया। नितिन और वृंदा इतना बड़े खर्च को लेकर थोड़े परेशान हो जाते हैं। बाद में पता चलता है कि नितिन की मां ने यह पाखंड इसलिए रचा था, ताकि वह समीर से पैसे ले लें।

इस वजह से नितिन को लेने पड़े पैसे

अपनी मजबूरी के चलते नितिन बिना इच्छा के पैसे ले लेता है। इसके बाद वह ऑफिस जाकर सीसीटीव फुटेज को हटा देता है और एक पेनड्राइव में कॉपी करके उसे अपने घर ले आता है। एपिसोड में यह भी दिखाया गया कि वृंदा को अंगद की बेगुनाही का सच पता चल जाता है।

यह भी पढ़ें- Kyuki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi से लेकर बड़े अच्छे लगते हैं...टीवी शोज जिन्होंने ओटीटी पर आते ही मचाया धमाल