विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Episode 3: शांतिनिकेतन में घुस आई पुलिस, तुलसी के बेटे की क्यों हुई गिरफ्तारी?

Published: Fri, 01 Aug 2025 02:29 PM (IST)

क्योंकि सास भी कभी बहू थी ने पहले दिन से ही दर्शकों को खुद से इंगेज किया हुआ है। उसकी ...और पढ़ें

क्योंकि सास भी कभी बहू थी एपिसोड 3/ फोटो- Jio Hotstar
क्योंकि सास भी कभी बहू थी एपिसोड 3/ फोटो- Jio Hotstar

HighLights

  1. तुलसी-मिहिर की जिंदगी में आया तूफान
  2. पुलिस ने कर लिया उनके बेटे को गिरफ्तार
  3. तुलसी ने अपने लाडले पर उठाया हाथ

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एकता कपूर अपने शो को मनोरंजक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। 25 साल बाद भी वह इस चीज को श्योर कर रही हैं कि हर एक एपिसोड को वह इतना एंटरटेनिंग बनाए, जिससे दर्शक अपनी पलकें झपकाए बिना टीवी पर आंखें गड़ाएं बैठे रहे। 

दो एपिसोड में दुश्मनी और बेटे और बेटी की उलझनों के बीच अब तुलसी के प्यारे शांति निकेतन में कुछ ऐसा हुआ है, जिससे पूरा परिवार सदमें में है। कल के एपिसोड में क्या-क्या हुआ और आने वाले एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है, चलिए एक नजर हाइलाइट्स पर डालते हैं: 

शांतिनिकेतन में अचानक घुस आई पुलिस 

बीते एपिसोड की शुरुआत तुलसी और मिहिर के 38वीं एनिवर्सरी के साथ ही हुई, जहां फंक्शन खत्म होने के बाद करण-नंदिनी और बाकी घरवाले शांतिनिकेतन से विदा लेते हैं। उधर दूसरी तरफ परी अपनी मां तुलसी पर ये प्रेशर बनाती है कि वह उसके ब्वॉयफ्रेंड को लेकर पिता मिहिर से बातचीत करे। तुलसी सब खत्म होने के बाद मिहिर को बताती है कि उसकी परी उनके पसंद के लड़के से शादी नहीं कर सकती, क्योंकि वह किसी और से प्यार करती है। 

यह भी पढ़ें- DDLJ की इस एक्ट्रेस की हो रही Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में एंट्री? तुलसी के जिंदगी में घोलेगी जहर

Photo Credit- Jio Hotstar

ये बात सुनकर पहले तो मिहिर काफी नाराज होता है और गुस्से में परी के कमरे में जाता है, लेकिन जब वह गेट पर पहुंचता है, तो उसे अपने बेटे की छोटी परछाई दिखती है, जिसे देखकर वह भावुक हो जाता है। वह परी को कहता है कि वह उसके ब्वॉयफ्रेंड से मिलना चाहता है। उधर तुलसी अपने आप को शीशे में देखती है, तो उसे ऐसा लगता है कि वह बहुत बूढ़ी हो गई है और वह रोने लगती है। मिहिर अपनी गलती की माफी मांगते हुए उसे ये एहसास दिलाता है कि वह उसकी दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की है। 

एक तरफ जहां बेटी की जिंदगी संवर रही है, वहीं दूसरी तरफ तुलसी के बेटे की जिंदगी में तूफान आने वाला है। शांति निकेतन में अचानक ही पुलिस घुस आई और वह सभी कमरों की तालाशी लेने लगी। वहां से उन्होंने मर्डर के चार्ज में तुलसी के बेटे अंगद को गिरफ्तार कर लिया और यहीं पर तीसरा एपिसोड खत्म हुआ। 

Photo Credit- Jio Hotstar

चौथे एपिसोड में आएगा सबसे बड़ा भूचाल

अब अपकमिंग एपिसोड में क्या-क्या आएगा, चलिए उसकी भी एक स्नीकपीक हम आपको दे देते हैं। पुलिस जब अंगद को गिरफ्तार करती है, तो तुलसी उनसे पूछती है कि मेरे बेटे ने किया क्या है। ये सुनकर पुलिस तुलसी को एक FIR दिखाती है, जिसे देखकर वह शॉक्ड रह जाती है। इस एफआईआर में क्या है, इसका खुलासा तो हम कल करेंगे। इसके अलावा कैसे अंगद अपने आप को निर्दोष साबित करेगा और तुलसी-मिहिर उसे बचाएंगे ये देखना दिलचस्प होगा। 

यह भी पढ़ें- Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Episode 2: मिहिर-तुलसी के रिश्ते की अग्निपरीक्षा, दूसरे एपिसोड में महा ट्विस्ट