विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

DDLJ की इस एक्ट्रेस की हो रही Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में एंट्री? तुलसी के जिंदगी में घोलेगी जहर

Published: Thu, 31 Jul 2025 06:14 PM (IST)

क्योंकि सास भी कभी बहू थी वापस आ गया है। शो ने 25 साल बाद टीवी पर वापसी की है। ...और पढ़ें

मंदिरा बेदी क्योंकि सास भी कभी बहू 2 (फोटो-इंस्टाग्राम)
मंदिरा बेदी क्योंकि सास भी कभी बहू 2 (फोटो-इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. 25 साल बाद वापस लौटा शो
  2. तुलसी के तौर पर स्मृति की वापसी

 एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। एकता कपूर का ड्रामा शो "क्योंकि सास भी कभी बहू थी" (Kyuki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) 25 साल के लंबे गैप के बाद वापसी कर चुका है। इसे क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट नाम दिया गया है। इस शो में स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय ने तुलसी विरानी और मिहिर विरानी की प्यारी ऑन-स्क्रीन जोड़ी के रूप में वापसी की है।

क्या था मंदिरा बेदी का रोल?

अब, कई रिपोर्ट्स बताती हैं कि एक और अभिनेत्री जो शुरुआती सीजन का भी हिस्सा थीं नए सीज़न के साथ टेलीविजन पर वापसी कर सकती है। और वह कोई और नहीं बल्कि मंदिरा बेदी हैं। फिल्मीबीट के अनुसार, मंदिरा बेदी 25 साल बाद टेलीविजन पर वापसी कर सकती हैं। यह वापसी "क्योंकि सास भी कभी बहू थी" से ही हो सकती है। उन्होंने शो के शुरुआती सीजन में डॉ. मंदिरा कपाड़िया का किरदार निभाया था, एक ऐसी शख्सियत जिसकी प्रभावशाली उपस्थिति और विरानी परिवार के साथ उलझे रिश्तों ने तनाव और टकराव पैदा किया। उनका अभिनय दमदार था जिसे भुला पाना मुश्किल है। भले ही उनकी भूमिका छोटी थी, लेकिन इसने दर्शकों पर एक अमिट छाप छोड़ी।

यह भी पढ़ें- 'मॉडर्न काम पुराने संस्कार', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट' के नए प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की बेसब्री

नए किरदार में करेंगी वापसी?

अब जब भी उनकी वापसी की चर्चाएं हो रही हैं, तो लोगों जानने के उत्सुक हैं कि वह अपनी पिछली भूमिका में ही वापसी करेंगी या फिर कोई नया किरदार निभाएंगी। मंदिर की वापसी ने कई अटकलों को जन्म दिया है। हालांकि, एक्ट्रेस और मेकर्स की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 स्टार कास्ट ?

स्मृति और अमर के अलावा, हितेन तेजवानी, गौरी प्रधान, संदीप बसवाना, शिल्पा अग्निहोत्री और रक्षंदा खान जैसी अन्य हस्तियां भी इस शो में वापसी कर रही हैं।

इसके अलावा मौनी रॉय और पुलकित सम्राट, जिन्होंने 'कृष्णा तुलसी' और 'लक्ष्य' की प्यारी जोड़ी का किरदार निभाया था, इसमे एक कैमियो करते नजंर आएंगे। शो के नए कलाकारों में रोहित सुचांती, शगुन शर्मा, अमन गांधी, तनिषा मेहता, प्राची सिंह और अंकित भाटिया शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi में कैमियो करते नजर आएंगे जीतेंद्र, कब से शुरू हो रहा शो?