विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Episode 2: मिहिर-तुलसी के रिश्ते की अग्निपरीक्षा, दूसरे एपिसोड में महा ट्विस्ट

Published: Thu, 31 Jul 2025 11:59 AM (IST)

एकता कपूर के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी एक मिनट भी दर्शकों को बोर होने का मौका नहीं ...और पढ़ें

क्योंकि सास भी कभी बहू थी एपिसोड 2/ फोटो- Jio Hotstar
क्योंकि सास भी कभी बहू थी एपिसोड 2/ फोटो- Jio Hotstar

HighLights

  1. तुलसी की जिंदगी में आने वाला है बड़ा तूफान
  2. बेटी और बेटे की वजह से खराब होगा मिहिर संग रिश्ता
  3. तीसरे एपिसोड में क्योंकि सास... में आएंगे क्या ट्विस्ट?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 25 साल बाद टीवी पर लौटे स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय के कल्ट शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' ने दर्शकों को बिल्कुल भी निराश नहीं किया। इस शो के पहले एपिसोड में जहां तुलसी बा और अपनी सास भी याद करके दुखी होती है और गायत्री उसकी उम्र का मजाक उड़ाती है, तो वहीं दूसरे एपिसोड में भी मेकर्स ने ड्रामा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ा है। 

शादी की 38वीं सालगिरह मना रही तुलसी को बढ़ती उम्र के साथ अपनी ही बेटी 'नंदिनी' से ताने सुनने को मिले। हालांकि, इस एपिसोड के बाद तुलसी की जिंदगी में बड़ा तूफान दस्तक देने वाला है, यह तय है। कल के एपिसोड की क्या-क्या हाइलाइट्स रही और अब तुलसी-मिहिर की जिंदगी में कौन सा बड़ा ट्विस्ट आएगा, चलिए जानते हैं डिटेल्स: 

बेटी और बेटे का तुलसी ने छुपाया सच

बीते एपिसोड में दिखाया गया कि कैसे नंदिनी अपनी मां तुलसी और पिता की बढ़ती उम्र की तुलना करती है, जिससे तुलसी का दिल टूट जाता है, लेकिन वह फिर भी खुद को शांत रखती है। उसे पुरानी साड़ी में देखकर गायत्री और सभी उसका मजाक उड़ाते हैं, लेकिन मिहिर का प्यार तुलसी के इन घावों पर मरहम का काम करता है। 

Photo Credit- Jio Hotstar

एक तरफ जहां घर का ट्रैक है चल रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ उनकी शादी की सालगिरह पर तुलसी का बेटा अंगद पुलिस स्टेशन से अपनी मां को फोन करता है और तुरंत बुलाता है। तुलसी वहां जाती है, तो उसे पता चलता है कि अंगद ने एक्सीडेंट कर दिया है, लेकिन पुलिस वाला बताता है कि इससे किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। कई बार रिक्वेस्ट करने के बाद पुलिस तुलसी और अंगद को घर जाने की परमिशन देती है। हालांकि, अंगद तुलसी को ये कसम खिला देता है कि वह इस बात का जिक्र पिता मिहिर से न करें। बेटे की कसम में बंधी तुलसी  असमंजस वाली स्थिति में फंस जाती है। 

यह भी पढ़ें- Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Update: पहले ही दिन तुलसी की दुश्मन ने चली चाल, शांति निकेतन में लौट आई जान

अंगद के अलावा तुलसी की बेटी नंदिनी की जिंदगी में भी बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। नंदिनी अपने से नीची कास्ट वाले किसी लड़के को डेट करती है, जिसका पता न उसके पिता को है और न ही उसकी मां को होता है। हालांकि, शादी की सालगिरह पर मिहिर नंदिनी की शादी के बारे में सोचता है और अपने दोस्त के लड़के से बात करने जाता है, तुलसी की बेटी ये बात सुन लेती है। वह अपने कमरे में आती है और परेशान हो जाती है। वह अपनी मां तुलसी से काफी झगड़ने के बाद उसे बता देती है कि वह किसी और से प्यार करती है।

Photo Credit- Jio Hotstar

तीसरे एपिसोड में आएगा महा ट्विस्ट 

क्योंकि सास भी कभी बहू थी का सेकंड एपिसोड वहीं खत्म हो जाता है, जहां नंदिनी अपनी मां तुलसी से ये कहती है कि अब उसे ये पता चल गया कि वह किसी और से प्यार करती है, तो क्या वह उनके लिए अपने खिलाफ जाएगी। वहीं दूसरी तरफ एक ट्रैफिक हवलदार दौड़ते हुए पुलिस स्टेशन आता है और ये बताता है कि किसी आदमी का एक्सीडेंट हो गया है। 

अगले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि जब तुलसी मिहिर को अपनी बेटी के रिश्ते के बारे में बताती है, तो वह कैसे रिएक्ट करता है। इसी के साथ गायत्री तुलसी के जले पर नमक छिड़कती है और उसे कहती है कि जब बच्चे बड़े हो जाते हैं, तो जिन्दगी में कई बदलाव आते हैं। अब तीसरे एपिसोड में देखना ये दिलचस्प होगा कि क्या बेटी की खुशी के लिए तुलसी पति के खिलाफ जाएगी और अंगद की गलती छुपाना दोनों की जिंदगी में कौन सा तूफान लाएगा। इस मुसीबत की घड़ी में क्या मिहिर तुलसी का साथ देगा या फिर उसके खिलाफ होगा, ये महा ट्विस्ट देखना दिलचस्प होगा। 

यह भी पढ़ें- Kyunki Saas Bhi Kabhi Thi के सेट पर Smriti Irani को देना पड़ा था मिसकैरेज का सबूत, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान