विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi की इस एक्ट्रेस को फीस के नाम पर मिले थे सिर्फ 1000 रुपए, 7 साल तक नहीं बढ़ा पैसा

Published: Tue, 29 Jul 2025 08:20 AM (IST)Updated: Tue, 29 Jul 2025 08:24 AM (IST)

क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट एक बार फिर से टीवी पर लौट आया है। एकता कपूर के इस ...और पढ़ें

क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट/ फोटो- Instagram
क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. क्या 25 साल पहले एकता ने इस एक्ट्रेस संग किया भेदभाव
  2. क्योंकि सास भी कभी बहू थी में नहीं लौटेगी ये विलेन?
  3. कब और कितने बजे देखें क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी का कल्ट शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट के 25 साल बाद लौटने से फैंस के अंदर एक अलग सी खुशी है। इस शो में एक बार फिर से उनके फेवरेट तुलसी से लेकर मिहिर और बाकी शो के कैरेक्टर्स को दर्शक टीवी पर देखेंगे। खास बात ये है कि पुराने के साथ कई नए चेहरे भी इस नए सीजन का हिस्सा बन रहे हैं, जो शो में चार चांद लगाएंगे।

हालांकि, इस एक्साइटमेंट के बीच सबसे महत्वपूर्ण विलेन इस शो में लौटकर आएगी या नहीं, ये अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। शो के स्टारप्लस पर ऑनएयर होने से पहले एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी भड़ास निकालते हुए कहा कि अन्य एक्टर्स और उनके बीच फीस को लेकर 25 साल पहले कितना भेदभाव हुआ था। कौन थी वह एक्ट्रेस, नीचे पढ़ें डिटेल्स: 

7 साल तक सिर्फ 1000 रुपए थी पर डे फीस

स्मृति ईरानी स्टारर शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में विलेन पायल पारीख का किरदार अदा करने वाली एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य ने हाल ही में सिद्धार्थ कनन से खास बातचीत में 2000 में शूटिंग के दौरान का अनुभव शेयर किया। हालांकि, एक्ट्रेस ने इसी के साथ ही ये भी बताया कि इस दौरान किस तरह से उनके साथ भेदभाव हुआ था। जया भट्टाचार्य ने कहा,

यह भी पढ़ें- Kyunki Saas Bhi Kabhi Thi के सेट पर Smriti Irani को देना पड़ा था मिसकैरेज का सबूत, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

"मैं उस शो की सबसे अंडरपेड एक्टर थी, मेरा पैसा कभी भी नहीं बढ़ाया गया था। सिर्फ एक बार ऐसा हुआ था जब मैंने अपनी फीस बढ़ाने की बात की थी, क्योंकि मेरे साथ वालों को हर दिन की फीस 2000 हजार तक मिल रही थी और मुझे एक हजार मिल रही थी, जिससे मेरा इगो हर्ट हो गया था। मैंने उसके बाद कभी भी फीस बढ़ाने के लिए बात नहीं की और 7 साल तक मेरा कोई पैसा भी नहीं बढ़ाया गया"। 

Photo Credit- Instagram

आज कितने बजे आएगा सेकंड सीजन का पहला एपिसोड

इसके अलावा जब एंकर ने जया से ये पूछा कि क्या आपके अलावा बाकी लोगों की फीस में बढ़ोतरी हुई? तो एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा, "हां, तभी तो वह आज कहां से कहां पहुंच चुके हैं"। आपको बता दें कि इससे पहले स्मृति ईरानी ने भी ये बताया था कि इस शो के शुरू होने से पहले तकरीबन 120 से 150 लोग ऐसे थे, जिनके पास अपने घर भी नहीं थे, लेकिन शो ने सभी की जिंदगी बदल दी। 

Photo Credit- Instagram

क्योंकि सास भी कभी बहू थी शो के फैंस को बता दें कि कल्ट शो का सेकंड सीजन आज यानी कि 29 जुलाई से स्टारप्लस पर ऑनएयर हो रहा है। अनुपमा शो के खत्म होते ही अपने पुराने समय रात 10:30 बजे ये टीवी पर ऑनएयर हो जाएगा। 

यह भी पढ़ें- Kyunki Saas Bhi Kabhi Thi के सेट पर Smriti Irani को देना पड़ा था मिसकैरेज का सबूत, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान