Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Bade Acche Lagte Hain 2: दिशा परमार और नकुल मेहता छोड़ने वाले हैं शो? वजह जान फैंस को लगेगा तगड़ा झटका

    By Ruchi VajpayeeEdited By:
    Updated: Fri, 25 Nov 2022 08:24 PM (IST)

    Disha Parmar and Nakuul Mehta to Quit Bade Acche Lagte Hain 2 एकता कपूर के शो बड़े अच्छे लगते हैं 2 से घर-घर में छा जाने वाले नकुल मेहता और दिशा परमार ...और पढ़ें

    Bade Acche Lagte Hain 2, Disha Parmar and Nakuul Mehta

    नई दिल्ली, जेएनएन। सोनी टीवी पर रोमांस ड्रामा 'बड़े अच्छे लगते 2' को दर्शक काफी पसंद करते हैं। राम के किरदार में नकुल मेहता और प्रिया के रूप में दिशा परमार ने लोगों के दिलों पर राज किया है। अब इस शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसे सुनकर फैंस का दिल टूटना तय है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नकुल मेहता और दिशा परमार इस शो को अलविदा कहने वाले हैं। इसका कारण क्या है हम आपको बताते हैं...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिशा-नकुल छोड़ देंगे शो?

    हाल ही में खबर आई  कि शो के मेकर्स इसमें 20 साल का लीप लाने की तैयारी कर रहे हैं। टीओआई से बात करने वाले सूत्र के अनुसार, शो में अब पीहू को बड़ा दिखाएंगे और कहानी उसके ही इर्द गिर्द घूमेगी। खबर तो ये भी है कि एडल्ट पीहू और अन्य कलाकारों के लिए कास्टिंग चल रही है और जल्द ही पूरी हो जाएगी। अगर ऐसा होता है तो शो पूरी तरह से बदल जाएगा। इन्हीं बदलाव के चलते लीड एक्टर्स नकुल और दिशा ने शो छोड़ने का मन बना लिया है। वो नहीं चाहते कि इतनी बड़ी बच्ची के माता-पिता के रूप में वो नजर आएं।

    सीरियल में आएगा 20 साल का लीप

    हालांकि दिशा परमार और नकुल मेहता के शो छोड़ने की खबर की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन अगर शो में लीप आ रहा है तो ये खबर सही भी साबित हो सकती है। टीवी सीरियल्स में ऐसा होता रहता है कि लीप के बाद कलाकार ज्यादा उम्रदराज रोल प्ले नहीं करना चाहते तो शो छोड़ देते हैं या फिर उन्हें रिप्लेस कर दिया जाता है।

    पीहू के रोल के लिए तलाश जारी

    फिलहाल कहानी में राम कपूर और उनकी पत्नी प्रिया का एक भयंकर एक्सीडेंट हो जाता है। जिसके कारण राम अपनी याददाश्त खो देता है। उनकी प्यारी पत्नी प्रिया पूरी देखभाल करती हैं और ऑफिस में उनकी असिस्टेंट की जॉब के लिए अप्लाई करती हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि मेकर्स कहानी में क्या नया मोड़ लाने वाले हैं।

    साक्षी तंवर और राम कपूर आए थे नजर

    इससे पहले एकता कपूर बड़े अच्छे लगते हैं लेकर आईं थीं। जिसमें राम कपूर और साक्षी तंवर नजर आए थे। ये शो भी काफी हिट हुआ था। इससे भुनाने के लिए ही बड़े अच्छे लगते हैं 2 का ऐलान किया गया था। ये शो पिछले साल ही शुरू हुआ था।

    ये भी पढ़ें

    The Family Man Season 3: जल्द आने वाला है 'द फैमिली मैन' का तीसरा सीजन, मनोज बाजपेयी ने कंफर्म की डेट

    Richa Chadha Tweet: बढ़ सकती हैं ऋचा चड्ढा की मुश्किलें, फिल्म फेडरेशन ने एक्ट्रेस के खिलाफ एक्शन की मांग की