Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aashka Goradia Pregnancy: जल्द मां बनने वाली हैं आशका गोराडिया, एक्ट्रेस ने शेयर किया इमोशनल वीडियो

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 17 Sep 2023 10:37 PM (IST)

    Aashka Goradia Pregnancy आशका गोराडिया (Aashka Goradia) एक और वीडियो साझा किया है जिसमे वह वेडिंग ड्रेस में नजर आ रही हैं और अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपने तीसरे ट्राइमेस्टर में हैं जिसका उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है और इमोशनल मैसेज भी शेयर किया है। ये वीडियो आशका का मैटरनिटी फोटोशूट है ।

    Hero Image
    Aashka Goradia emotional Video and Photo Credit Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन।  Aashka Goradia Pregnancy: टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया (Aashka Goradia) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने इसी साली साल मई में अपनी  प्रेग्नेंसी को लेकर खुलासा किया था।

    बीते दिनों एक्ट्रेस ने बेबी बंप शेयर करते हुए एक वीडियो साझा किया था। वहीं अब एक और वीडियो साझा किया है, जिसमे वह वेडिंग ड्रेस में नजर आ रही हैं और अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- Aashka Goradia Pregnant: शादी के 6 साल बाद मां बनने वाली हैं आशका गोराडिया, शेयर की गुड न्यूज

    आशका गोराडिया का मैटरनिटी फोटोशूट

    एक्ट्रेस इन दिनों अपने तीसरे ट्राइमेस्टर में हैं, जिसका उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है और इमोशनल मैसेज भी शेयर किया है। ये वीडियो आशका का  मैटरनिटी फोटोशूट है। इस दौरान उन्होंने बीच-बीच में अपनी शादी की कुछ तस्वीरें भी एड की हैं। इस दौरान उन्होंने शादी की यादें और प्रेग्नेंसी के पलों को मिक्स किया है।

    आशका गोराडिया ने लिखा इमोशनल पोस्ट

    आशका गोराडिया ने इस पोस्ट में पति को बेस्ट हसबैंड और बेस्ट पापा भी बताया है। उन्होंने लिखा, एक हजार साल... सबसे अच्छे आदमी से शादी करने के लिए इस गाने पर गलियारे में चलीं। कठिनाइयों, चुनौतियों, गलतियों और बलिदानों के माध्यम से- मैं आपको अपने पति और हमारे बच्चे के पिता के रूप में पाकर धन्य हूं, जिससे हम सिर्फ 8 सप्ताह में मिलने वाले हैं। आप सबसे अच्छे साथी रहे हैं और मुझे पता है कि यह बच्चा आपके जैसा पिता पाकर भाग्यशाली है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Aashka Goradia Goble (@aashkagoradia)

    कोई घमंड नहीं, सरल, विनम्र, हर किसी के प्रति इतना सम्मानजनक, हर किसी के प्रति इतना प्यार करने वाला, ईमानदार और जमीन से जुड़ा हुआ। बहुत अच्छा दिखने वाला, मेरा नीली आंखों वाला आदमी। इन सबके साथ एक और इंसान को अपने साथ बड़ा करना मेरे जीवन की सबसे बड़ी खुशी होगी। मैं तुमसे प्यार करती हूं @ibrentgoble - सभी उच्च जल और आग के माध्यम से। आप मुझसे जिस तरह प्यार करते हैं, उसके करीब कुछ भी नहीं। तब और अब तक, हमेशा के लिए।

    नवंबर में मां बनेगी आशका

    आशका का डिलीवरी मंथ नवंबर है। बता दें, इस कपल ने साल 2017 में शादी की थी। अब शादी के करीब 6 साल बाद यह कपल पेरेंट्स बनने वाले है।

    यह भी पढ़ें- Aashka Goradia: चार महीने की प्रेग्नेंसी में आशका गोराडिया ने किया शीर्षासन, वीडियो देख लोगों के उड़े होश