Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aashka Goradia ने वीडियो शेयर कर दिखाई बेबी बंप की झलक, प्रेग्नेंसी में भी घंटों काम कर रही है एक्ट्रेस

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Mon, 05 Jun 2023 04:26 PM (IST)

    Aashka Goradia On Pregnancy आशका गोराडिया इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को काफी एंजॉय कर रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमे वह उन्होंने पहली बार अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया

    Hero Image
    Aashka Goradia , Aashka Goradia Baby Bump Photo Credit Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Aashka Goradia On Pregnancy: टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया (Aashka Goradia) ने मदर्स डे (Mother's Day 2023) ने मौके पर फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर की थी। उन्होंने बताया था कि वह जल्द ही मां बनने वाली हैं। 37 साल की आशका पहला बच्चा एक्सपेक्ट कर रही हैं। वहीं अब एक्ट्रेस ने पहली बार अपने बेबी बंप की भी एक झलक दिखाई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आशका ने दिखाई बेबी बंप की एक झलक

    आशका गोराडिया इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को काफी एंजॉय कर रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे वह उन्होंने पहली बार अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया और इसी के साथ उन्होंने बताया है कि वह इस दौरान भी 10-10 घंटे काम कर रही है। इसके अलावा एक कविता भी लिखी है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Aashka Goradia Goble (@aashkagoradia)

    इस महीने मां बनेगी आशका

    बीते दिनों आशका ने प्रेग्नेंसी के साथ-साथ बेबी के डिलीवरी मंथ भी साझा किया था। एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी का वीडियो शेयर कर कैप्शन लिखा था- 'इस मदर्स डे पर - यह और भी खास हो जाता है! इस नवंबर हमारा परिवार और हमारा अभ्यास बढ़ जाएगा।

    View this post on Instagram

    A post shared by Aashka Goradia Goble (@aashkagoradia)

    आप हमें अपने प्यार भरे मैसेज भेजें, क्योंकि हम अभी तक की अपनी सबसे बड़ी यात्रा शुरू कर रहे हैं!" बीच बेबी रास्ते में है! #parentstobe। एक्ट्रेस 3 महीने प्रेग्नेंट हैं। शका गोराडिया और ब्रेंट ग्लोब ने  साल 2017 में शादी की थी। अब शादी के करीब 6 साल बाद यह कपल पेरेंट्स बनने वाले है।

    एक्टिंग छोड़ चुकी है आशका गोराडिया

    आशका गोराडिया लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से दूर अपने पति के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। साल 2021 में एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री छोड़ने का एलान किया था। एक्ट्रेस ने बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा था,  'बिजनेस मेरे खून में रहा है और एक्टिंग तो किस्मत से होती चली गई थी। अब एक्टिंग को अलविदा कहने का समय आ गया है। हालांकि ये फैसला हमेशा के लिए या अभी के लिए ये तो आगे पता चलेगा।