Aashka Goradia Pregnant: शादी के 6 साल बाद मां बनने वाली हैं आशका गोराडिया, शेयर की गुड न्यूज
Aashka Goradia Pregnant आशका गोराडिया (Aashka Goradia) ने मदर्स डे (Mothers Day 2023) ने इस खास मौके पर फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर की है। आशका जल्द ही मां बनने वाली हैं। आशका ने प्रेग्नेंसी के साथ-साथ बेबी के डिलीवरी मंथ भी साझा किया है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Aashka Goradia Pregnant: टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस आशका गोराडिया (Aashka Goradia) ने मदर्स डे (Mother's Day 2023) ने इस खास मौके पर फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर की है। आशका जल्द ही मां बनने वाली हैं। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। 37 साल की आशका पहला बच्चा एक्सपेक्ट कर रही हैं। आशका ने प्रेग्नेंसी के साथ-साथ बेबी के डिलीवरी मंथ भी साझा किया है।
आशका और ब्रेंट जल्द बनेंगे पेरेंट्स
आशका गोराडिया और ब्रेंट ग्लोब ने साल 2017 में शादी की थी। अब शादी के करीब 6 साल बाद यह कपल पेरेंट्स बनने वाले है। शेयर की इस वीडियो में देखा जा रहा है समुद्र के किनारे चप्पलें दिखाई दे रही हैं, जिस पर लिखा है, 'बीच बेबी रास्ते में है। हम नवंबर 2023 में आने वाले सबसे बड़े तोहफे का इंतजार कर रहे हैं। हमें अपना प्यार दें। आशका और ब्रेंट।
नवंबर में होगा बेबी
इस वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा- 'इस मदर्स डे पर - यह और भी खास हो जाता है! इस नवंबर हमारा परिवार और हमारा अभ्यास बढ़ जाएगा। आप हमें अपने प्यार भरे मैसेज भेजें, क्योंकि हम अभी तक की अपनी सबसे बड़ी यात्रा शुरू कर रहे हैं!" बीच बेबी रास्ते में है! #parentstobe। एक्ट्रेस 3 महीने प्रेग्नेंट हैं।
'कुसुम' में कुमुद के किरदार से फेमस हुईं
एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में शो अचानक 37 साल बाद से की थी। इसके बाद उन्होंने आशका ने अपने करियर में 'लागी तुझसे लगन' और 'कुसुम' जैसे हिट टीवी शो में काम किया है। आखिरी बार उन्हें टीवी सीरियल डायन (2019) में देखा गया था। उन्होंने कई रियलिटी शोज में भी हिस्सा लिया था।
साल 2021 में इंडस्ट्री को कहा अलविदा
आशका गोराडिया सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और अक्सर योग करते हुए अपनी वीडियो शेयर करती रहती हैं। वह लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से दूर अपने पति के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। साल 2021 में एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री छोड़ने का एलान किया था। एक्ट्रेस ने बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा था, 'बिजनेस मेरे खून में रहा है और एक्टिंग तो किस्मत से होती चली गई थी। अब एक्टिंग को अलविदा कहने का समय आ गया है। हालांकि ये फैसला हमेशा के लिए या अभी के लिए ये तो आगे पता चलेगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।