Aashka Goradia: चार महीने की प्रेग्नेंसी में आशका गोराडिया ने किया शीर्षासन, वीडियो देख लोगों के उड़े होश
Aashka Goradia Yoga Video आशका गोराडिया (Aashka Goradia) जल्द मां बनने वाली है। वहीं अब एक और वीडियो साझा किया है जिसमे वह पति की मदद से योगा करती नजर आ रही है। एक्ट्रेस इन दिनों 17 हफ्तों की प्रेग्नेंट हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। Aashka Goradia Yoga Video: टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया (Aashka Goradia) 37 साल की आशका पहला बच्चा एक्सपेक्ट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने प्रेग्नेंट होने की खबर मदर्स डे के मौके पर सोशल मीडिया पर साझा की थी। बीते दिनों एक्ट्रेस ने बेबी बंप शेयर करते हुए एक वीडियो साझा किया था। वहीं अब एक और वीडियो साझा किया है, जिसमे वह पति की मदद से योगा करती नजर आ रही है।
प्रेग्नेंट आशका ने शेयर किया योगा वीडियो
आशका गोराडिया इन दिनों 17 हफ्तों की प्रेग्नेंट हैं और ऐसे में खुद का बेहद ख्याल रख रही हैं। एक्ट्रेस अपने डेली रूटीन में योगा भी कर रही हैं। एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अपने पति के साथ कई योग आसन करती नजर आ रही है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'प्रीनेटल योग मां और बच्चे को खुश रहने में मदद करता है- खुश मां, खुश बच्चा।
गर्भावस्था में और पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान हिलना-डुलना जरूरी है, जब तक कि आपको कोई परेशानी न हो या किसी डॉक्टर ने आराम की सलाह न दी हो। मैंने अपने पति को कई औरतों को देखभाल के साथ ट्रेनिंग देते हुए देखा है। मैं सोचती थी कि मेरी बारी कब आएगी और यह मेरे प्यारे पति और मेरे टीचर ibrentgoble के मार्गदर्शन में मैं कर रही हूं। मैं सक्षम हूं। पिछले कुछ सालों में बहुत कुछ बढ़ने और बदलने के लिए भी तैयार हूं। प्रेग्नेंसी के इस खूबसूरत सफर में मेरे पति ने जो कुछ भी सिखाया है, उसके लिए मैं आभारी हूं।'
नवंबर में मां बनेगी आशका
बीते दिनों आशका ने प्रेग्नेंसी के साथ-साथ बेबी के डिलीवरी मंथ भी साझा किया था। एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी का वीडियो शेयर कर कैप्शन लिखा था- 'इस मदर्स डे पर - यह और भी खास हो जाता है! इस नवंबर हमारा परिवार और हमारा अभ्यास बढ़ जाएगा।
आप हमें अपने प्यार भरे मैसेज भेजें, क्योंकि हम अभी तक की अपनी सबसे बड़ी यात्रा शुरू कर रहे हैं!" बीच बेबी रास्ते में है! #parentstobe। बता दें, इस कपल ने साल 2017 में शादी की थी। अब शादी के करीब 6 साल बाद यह कपल पेरेंट्स बनने वाले है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।