Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aashka Goradia Baby Boy: आशका गोराडिया ने दिया बेटे को जन्म, पति ब्रेंट गोबल ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Fri, 27 Oct 2023 08:43 PM (IST)

    Aashka Goradia Baby Boy टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया और ब्रेंट गोबल माता-पिता बन गए हैं। पिछले काफी समय से वह अपने घर में नन्हें मेहमान का स्वागत करने के लिए एक्साइटेड थे। अब आशका ने बेटे को जन्म दे दिया है।

    Hero Image
    आशका गोराडिया ने दिया बेटे को जन्म (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Aashka Goradia Baby Boy: फेमस टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया (Aashka Goradia) पिछले काफी समय से अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थीं। बता दें कि अब उनके यहां नन्हा मेहमान आ गया है। एक्ट्रेस आशका गोराडिया ने आज यानी 27 अक्टूबर को बेबी बॉय को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस और उनके पति ब्रेंट गोबल ने सोशल मीडिया पर शेयर करके दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आशका गोराडिया ने दिया बेटे को जन्म

    एक्ट्रेस आशका गोराडिया के पति ब्रेंट गोबल ने सभी के साथ सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर ये खुशखबरी शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने अपने बेटे के हाथ की एक तस्वीर भी शेयर की है। फोटो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस और उनके पति ने नन्हे मेहमान का हाथ अपने हाथों पर रख रखा है।

    यह भी पढ़ें: आठ महीने की प्रेग्नेंसी में Aashka Goradia ने पति संग किया एक्रो योगासन, फैंस बोलें- ये खतरनाक है

    इस फोटो को शेयर करते हुए ब्रेंट ने कैप्शन में लिखा 'आज सुबह 7:45 बजे, विलियम अलेक्जेंडर इस दुनिया में आए और सीधे हमारे दिलों में बस गए। हालांकि,  मुझे पता है कि इस दिन से पहले मेरा जीवन अस्तित्व में था, लेकिन मुझे इसके बारे में बहुत कम याद है। अभी से लेकर अपने मरने तक, मैं एलेक्स का डैडी रहूंगा।

    इसके आगे उन्होंने लिखा 'आशका आराम कर रही है, उसके बगल में हमारा छोटा बच्चा है। हमारे दिल कभी इतने उज्जवल नहीं रहे, मैंने इस तरह का प्यार कभी नहीं देखा। अब और हर दिन मेरे पास ईश्वर के अस्तित्व का जीवंत प्रमाण होगा।

    View this post on Instagram

    A post shared by Brent Goble (@ibrentgoble)

    सेलेब्स ने लुटाया प्यार

    जैसे ही आशका गोराडिया और ब्रेंट गोबल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये जानकारी दी, उनके फैंस से लेकर सेलेब्स तक ने इस पर प्यार की बौछार कर दी। मौनी रॉय ने कमेंट करते हुए लिखा 'मासी आपको देखने का इंतजार नहीं कर सकती। मेरे भांजे के लिए मेरा बहुत सारा प्यार और आशीर्वाद'। जन्नत जुबैर ने लिखा 'बधाई हो, अल्लाह आप लोगों को हमेशा आशीर्वाद दे'। इसके ही स्मृति ईरानी ने भी कमेंट करते हुए एक्ट्रेस को बधाई दी।

    यह भी पढ़ें: टीवी की इस 'संस्कारी बहू' टॉपलेस तस्वीर शेयर कर दिया हेटर्स को करारा जवाब, इस पर भी लोगों ने किए भद्दे कमेंट्स