Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आठ महीने की प्रेग्नेंसी में Aashka Goradia ने पति संग किया एक्रो योगासन, फैंस बोलें- ये खतरनाक है

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Mon, 09 Oct 2023 04:41 PM (IST)

    Aashka Goradia Yoga Video आशका गोराडिया (Aashka Goradia) सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन अपना कोई न कोई वीडियो साझा करती रहती हैं। अब एक बार भी अदाकारा ने कुछ ऐसा ही किया। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह पति योगा करती दिखाई दे रही हैं। आशका गोराडिया एक्टिंग को अलविदा कहकर एंटरप्रेन्योर बन चुकी हैं।

    Hero Image
    Aashka Goradia, Brent Goble and Aashka Goradia

     नई दिल्ली, जेएनएन। Aashka Goradia Yoga Video: टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया (Aashka Goradia) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को काफी एन्जॉय कर रही हैं। आशका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन अपना कोई न कोई वीडियो साझा करती रहती हैं। अब एक बार भी अदाकारा ने कुछ ऐसा ही किया। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह पति योगा करती दिखाई दे रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- Aashka Goradia ने वीडियो शेयर कर दिखाई बेबी बंप की झलक, प्रेग्नेंसी में भी घंटों काम कर रही है एक्ट्रेस

    प्रेगनेंसी में किया एक्रो योगासन

    आशका गोराडिया (Aashka Goradia) एक्टिंग को अलविदा कहकर एंटरप्रेन्योर बन चुकी हैं। वह पति  ब्रेंट गोब्ले  संग कई सालों से गोवा में रह रही है। ऐसे अब आशका गोराडिया ने पति ब्रेंट गोब्ले के साथ एक शानदार वीडियो शेयर किया है, जिसमे वह दो अलग-अलग समय पर एक्रो योग करते दिखाई दे रही हैं। पहला जब वह प्रेग्नेंट नहीं थी और दूसरा पार्ट उनकी प्रेग्नेंसी का है। गोवा के समंदर पर  8 महीने की प्रेगनेंसी में आशका ने  पति ब्रेंट  के साथ एक्रो योगा पोज किया। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस के होश उड़ गए।

    View this post on Instagram

    A post shared by Aashka Goradia Goble (@aashkagoradia)

    ये देखकर तो मेरा दिमाग ही हिल गया- फैंस 

    इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ये गजब है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ये खतरनाक है। तीसरे ने लिखा, ये देखकर तो मेरा दिमाग ही हिल गया। चौथे ने लिखा, मैम और सर आप दोनों अमेज़िंग कपल हैं। बता दें, आशका गोराडिया इन दिनों खुद का बेहद ख्याल रख रही हैं और अपने डेली रूटीन में योगा करती हैं।

    अगले महीने मां बनेगी एक्ट्रेस

    बीते दिनों आशका ने प्रेग्नेंसी के साथ-साथ बेबी के डिलीवरी मंथ भी साझा किया था। एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी का वीडियो शेयर कर कैप्शन लिखा था- 'इस मदर्स डे पर - यह और भी खास हो जाता है! इस नवंबर हमारा परिवार और हमारा अभ्यास बढ़ जाएगा। आप हमें अपने प्यार भरे मैसेज भेजें, क्योंकि हम अभी तक की अपनी सबसे बड़ी यात्रा शुरू कर रहे हैं!" बीच बेबी रास्ते में है! #parentstobe। बता दें, इस कपल ने साल 2017 में शादी की थी। अब शादी के करीब 6 साल बाद यह कपल पेरेंट्स बनने वाले है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Aashka Goradia Goble (@aashkagoradia)

    सालों पहले छोड़ी एक्टिंग की दुनिया

    आशका गोराडिया (Aashka Goradia) पर्दे पर आखिरी बार साल 2019 में नजर आई थी। इसके बाद उन्होंने हमेशा के लिए अपने 20 साल पुराने एक्टिंग करियर को हमेशा के लिए छोड़ दिया। वह मुंबई शहर से दूर गोवा में विदेशी पति  ब्रेंट गोब्ले  के साथ रहती हैं। 

    यह भी पढ़ें- Aashka Goradia Pregnancy: जल्द मां बनने वाली हैं आशका गोराडिया, एक्ट्रेस ने शेयर किया इमोशनल वीडियो