Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    TBMAUJ Collection Day 11: बॉक्स ऑफिस पर डगमगाई शाहिद कपूर की 'तेरी बातों में...', मंडे को कारोबार में इतनी गिरावट

    Updated: Tue, 20 Feb 2024 08:07 AM (IST)

    Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box Office Collection Day 11 रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छा-खासा बिजनेस कर रही है। दूसरे रविवार को फिल्म ने 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब मंडे टेस्ट में फिल्म पास हुई या फेल आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

    Hero Image
    शाहिद कपूर की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने मंडे को किया इतना कारोबार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box Office Collection Day 11: शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में एक बार फिर रोबोटिक प्रेम कहानी की झलक दिखाई गई। पहली बार शाहिद और कृति ने एक साथ पर्दे पर काम किया। कहानी और दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का निर्देशन और लेखन अमित जोशी और आराधना शाह ने किया है। इस फिल्म के जरिए दोनों ने बतौर डायरेक्टर बॉलीवुड में अपना करियर शुरू किया है और पहली फिल्म से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

    तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने कितना किया कारोबार?

    पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करने वाली 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने पहले हफ्ते में ही सेंचुरी मार दी। दूसरे हफ्ते की शुरुआत तक मूवी का कारोबार 60 करोड़ के पार पहुंच गया है। वीकेंड पर जहां कमाई में फायदा मिला, वहीं मंडे टेस्ट में एक बार फिर फिल्म लड़खड़ा गई।

    View this post on Instagram

    A post shared by SIFRA (@kritisanon)

    11वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शाहिद कपूर की फिल्म थोड़ी डगमगा गई। रविवार को जहां फिल्म ने 6 करोड़ का कारोबार किया, वहीं मंडे को कमाई में दोगुनी गिरावट देखी गई। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने दूसरे सोमवार को सिर्फ 2.25 करोड़ का बिजनेस किया है। हालांकि, यह आंकड़े सिर्फ शुरुआती हैं, सही नंबर्स इससे ज्यादा या कम भी हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के बाद Shahid-Kriti फिर होंगे रोमांटिक, इस फेमस फिल्म के रीमेक में लड़ाएंगे इश्क

    तेरी बातों में... की कास्ट और कहानी

    शाहिद कपूर की फिल्म में कृति सेनन, डिंपल कपाड़िया और धर्मेंद्र अहम भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी की बात करें तो आर्यन (शाहिद) को मौसी (डिंपल) द्वारा बनाए गए रोबोट सिफरा (कृति) से प्यार हो जाता है। बाद में वह झूठ बोलकर सिफरा को अपनी फैमिली से मिलवाता है। शादी के दिन ही सिफरा की मशीन में गड़बड़ी हो जाती है और रोमांटिक कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट आ जाता है।

    यह भी पढ़ें- TBMAUJ Worldwide Collection: शाहिद-कृति की फिल्म लेकर आई सुनामी, दुनियाभर में 10 दिनों में कर डाला इतना बिजनेस