Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    TBMAUJ Box Office Day 10: शाहिद कपूर की 'तेरी बातों में...' ने किया धमाल, रविवार को कमाई ने छुआ आसमान

    Updated: Mon, 19 Feb 2024 08:08 AM (IST)

    Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box Office Day 10 शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने दूसरे रविवार को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। फिल्म हाफ सेंचुरी मारने के बाद 100 करोड़ की ओर आगे बढ़ रही है। फिल्म ने अब तक कितना कारोबार किया है जानिए इस बारे में।

    Hero Image
    तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया के कारोबार में आया उछाल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Box Office Collection Day 10: रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। यही वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा परफॉर्म कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नई प्रेम कहानी के साथ-साथ शाहिद कपूर और कृति सेनन की जोड़ी भी फ्रेश है। दोनों ने पहली बार साथ काम किया है और उनकी केमिस्ट्री ने वाकई फैंस के दिलों को छुआ है। अमित जोशी और आराधना शाह के निर्देशन में बनी फिल्म 9 फरवरी को सिनेमाघरों में आई थी और अब तक 50 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है।

    तेरी बातों में... का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    शाहिद कपूर की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' रिलीज के बाद से अच्छी-खासी कमाई कर रही है। वीकेंड्स में फिल्म ने 5 करोड़ से ऊपर ही कारोबार किया है। पिछले कुछ दिनों से वीकडेज में 3 करोड़ के आसपास रही। अब एक बार फिर कमाई में उछाल आया है। दूसरे शनिवार को जहां फिल्म ने 5 करोडड का बिजनेस किया था, वहीं रविवार को कमाई में बढ़ोतरी देखी गई।

    View this post on Instagram

    A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

    सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 10वें दिन 6 करोड़ का कारोबार किया है। हालांकि, सही आंकड़े इससे ज्यादा या कम भी हो सकते हैं। कुल मिलाकर फिल्म ने अब तक 58 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। 

    यह भी पढ़ें- TBMAUJ Collection Day 9: 'तेरी बातों में...' की बॉक्स ऑफिस पर चांदी, शनिवार की कमाई में आया बंपर उछाल

    तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की कहानी

    शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म की कहानी एक यूनिक रोम-कॉम पर बेस्ड है। आर्यन अग्निहोत्री (शाहिद) की शादी के लिए घरवाले उसके पीछे पड़े हुए हैं, जो रोबोट्स बनाता है। उसकी मौसी उर्मिला (डिंपल कपाड़िया) भी यही काम करती है। वह आर्यन को अमेरिका बुलाती हैं, जहां उसकी मुलाकात सिफरा (कृति) से होती है। कृति एक रोबोट होती है, जिसके बारे में आर्यन को नहीं पता होता है।

    सिफरा से मोहब्बत होने के बाद आर्यन को पता चलता है कि वह एक रोबोट है। खैर, वह सिफरा के साथ जिंदगी बिताने का फैसला करता है और अपने परिवार से मिलाता है। शादी के दौरान ही सिफरा की मशीनरी में कोई दिक्कत आ जाती है, जो उनकी कहानी का एक टर्निंग प्वॉइंट है। 

    यह भी पढ़ें- TBMAUJ Review: जिया लुभाती है या कहानी उलझाती है? कैसी है शाहिद कपूर और कृति सेनन की पर्दे पर केमिस्ट्री?