विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Tere Ishk Mein Collection Day 7: धुरंधर से पहले तेरे इश्क में ने किया बड़ा उलटफेर, 7वें दिन शॉकिंग रही कमाई

Published: Thu, 04 Dec 2025 08:28 PM (IST)

Tere Ishk Mein Box Office Day 7: निर्देशक आनंद एल राय की लव स्टोरी ड्रामा फिल्म तेरे इश्क ने नॉन ...और पढ़ें

तेरे इश्क में कलेक्शन अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

तेरे इश्क में कलेक्शन अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. सातवें दिन तेरे इश्क में ने किया इतना कलेक्शन

  2. कमाई के मामले में हारने को तैयार नहीं फिल्म

  3. धुरंधर की रिलीज से पहले तेरे इश्क में का कमाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 7: साउथ सुपरस्टार धनुष और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की जोड़ी फिल्म तेरे इश्क में काफी जची है। यही कारण है जो बेहतरीन ओपनिंग वीकेंड बीतने के बाद भी वीक डे में इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ का बरकरार रखा है। 

शानदार कमाई का सिलसिला रिलीज के सातवें दिन तक जारी रहा है। जिसका अंदाजा आप गुरुवार के कलेक्शन के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कि तेरे इश्क में का लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस अपडेट क्या कहता है- 

सातवें दिन तेरे इश्क में का कलेक्शन

वीक डे में अब तक तेरे इश्क में ने बेहतरीन प्रदर्शन करके दिखाया है। ओपनिंग वीकेंड बीतने के बाद भी इस मूवी की कमाई का ग्राफ नीचे की तरफ नहीं गिरा और अच्छा कारोबार करती हुई आगे की तरफ बढ़ी है। रिलीज के सातवें दिन भी तेरे इश्क में ने बंपर कमाई का सिलसिला जारी रखा है।

tereishkmeinday4collection

यह भी पढ़ें- Tere Ishk Mein Worldwide Collection: छठवें दिन धनुष-कृति की फिल्म का कमाल, 100 करोड़ के क्लब में हुई एंट्री

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार धनुष और कृति सेनन की लव स्टोरी ड्रामा फिल्म ने गुरुवार को 5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, जोकि वर्किंग डे में काफी अच्छा आंकड़ा आंका जा रहा है। सातवें दिन की कमाई को जोड़ दिया जाए तो अब तेरे इश्क में का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 85 करोड़ के नजदीक पहुंच गया है। 

तेरे इश्क में कलेक्शन ग्राफ

  • पहला दिन-16 करोड़

  • दूसरा दिन- 17 करोड़

  • तीसरा दिन- 19 करोड़

  • चौथा दिन- 8.75 करोड़

  • पांचवां दिन- 10.25 करोड़

  • छठा दिन- 6.85 करोड़

  • सातवां दिन- 5 करोड़

  • नेट कलेक्शन- 83.26 करोड़

धुरंधर की रिलीज से पड़ेगा असर

रिलीज के एक सप्ताह में तेरे इश्क में ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर शानदार कारोबार करके दिखाया है, जिसे देख मेकर्स को राहत की सांस आयी होगी। लेकिन आने वाले वीकेंड में धनुष की मूवी के सामने रणवीर सिंह की धुरंधर (Dhurandhar) की चुनौती रहेगी। शुक्रवार को रिलीज होने वाली धुरंधर के आने से तेरे इश्क में की कमाई असर पड़ता हुआ नजर आ सकता हैं, इसकी वजह से कलेक्शन में गिरावट भी दिखाई दे सकती है। 

यह भी पढ़ें- Dhurandhar Prediction: धुरंधर करेगी सब धुआं-धुआं, ओपनिंग डे पर इतने करोड़ से खोलेगी खाता?