Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Stree 2 Box Office: OTT पर आकर भी 'स्त्री' को नहीं मिला चैन, बॉक्स ऑफिस पर काला जादू कर 'जिगरा' को चखाएगी मजा!

    हॉरर कॉमेडी मूवी स्त्री 2 (Stree 2) दो महीने बाद भी सिनेमाघरों से हटने को तैयार नहीं है। फिल्म ने पहले जूनियर एनटीआर की मूवी देवरा का कलेक्शन खाया और अब वह आलिया भट्ट व राजकुमार राव की लेटेस्ट फिल्मों के पीछे पड़ गई है। आठवें हफ्ते में फिल्म ने जबरदस्त कारोबार किया है। जानिए फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।

    By Rinki Tiwari Edited By: Rinki Tiwari Updated: Fri, 11 Oct 2024 05:17 PM (IST)
    Hero Image
    ओटीटी पर आने के बावजूद नहीं कम हो रहा स्त्री 2 का कहर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Stree 2 Box Office Collection: अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म स्त्री 2 का कहर 8 हफ्ते बाद भी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म दो महीने से बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए हुए हैं। ओटीटी पर रिलीज के बावजूद हॉरर फिल्म ने 8वें हफ्ते भी धुआंधार कलेक्शन किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) स्टारर फिल्म स्त्री 2 इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। हॉरर और कॉमेडी से भरी फिल्म ने पहले हफ्ते में ही 300 करोड़ का कारोबार कर लिया था। एक महीने के अंदर मूवी ने कई सलमान खान से लेकर रणबीर कपूर और आमिर खान जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया था और अब भी स्त्री का कहर कम नहीं हो रहा है। 

    स्त्री 2 का जारी है खौफ

    स्त्री 2 को हाल ही में ओटीटी पर रिलीज किया गया है, लेकिन सिनेमाघरों से फिल्म नहीं उतरी है। फिल्म का 8वां हफ्ता भी कलेक्शन के मामले में शानदार रहा है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने अमर कौशिक की फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस बिजनेस का डाटा शेयर किया है। इसके मुताबिक, फिल्म ने 8वें हफ्ते में 5 करोड़ के करीब कारोबार कर लिया है।

    यह भी पढ़ें- Stree 2 Box Office Day 50: नहीं मान रही है 'स्त्री', 'देवरा' का आधा कलेक्शन खाकर गुरुवार को मचाया हड़कंप

    View this post on Instagram

    A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

    तरण आदर्श के मुताबिक, स्त्री 2 ने आठवें गुरुवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 49 लाख रुपये कमाये थे। वहीं, बुधवार को भी इतनी ही कमाई रही थी। सोमवार और मंगलवार को कारोबार 50 लाख रुपये के करीब रहा था। आठवें हफ्ते का टोटल कलेक्शन 5.01 करोड़ था। स्त्री 2 का लाइफटाइम कलेक्शन अब 625.27 करोड़ हो गया है।

    जिगरा-VVKWWV पर डालेगी असर?

    स्त्री 2 के आने से पहले ही देवरा पार्ट 1 (Devara Part 1) को हिंदी बेल्ट में बड़ा झटका मिला है। ऐसे में अब दो और फिल्में रिलीज हुई हैं, जिनका कलेक्शन भी स्त्री 2 खा सकती है। 11 अक्टूबर को आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा और राजकुमार राव-तृप्ति डिमरी की विक्की विद्या का वो वाला वीडियो सिनेमाघरों में आई हैं। अगर यूं ही स्त्री सिनेमाघरों में चलती रही तो यह जिगरा और VVKWWV के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर डाल सकती है।

    Stree 2

    Stree 2 Poster- Shraddha Kapoor Instagram

    ओटीटी पर आई स्त्री 2

    सिनेमाघरों में चलते हुए ही स्त्री 2 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उतार दिया गया है। पहले फिल्म को प्राइम वीडियो पर 27 सितंबर को रेंट पर रिलीज किया गया, फिर 10 अक्टूबर को इसे उन लोगों के लिए फ्री कर दिया गया, जिनके पास प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन है। यानी कि आप इसे घर बैठे ओटीटी पर भी देख सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें- Stree 2 Box Office Day 49: गांधी जयंती पर 'स्त्री' की शक्तियां हुईं दोगुनी, 49वें दिन कमाई में बड़ा उलटफेर