Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Stree 2 Box Office Day 50: नहीं मान रही है 'स्त्री', 'देवरा' का आधा कलेक्शन खाकर गुरुवार को मचाया हड़कंप

    स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है। इस मूवी को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 50 दिन पूरे हो चुके हैं लेकिन इसके बावजूद मूवी काफी अच्छा बिजनेस कर रही है। हिंदी भाषा में तो ये फिल्म देवरा को कमाने का कोई मौका नहीं दे रही है। गुरुवार को स्त्री 2 कमाई कैसी रही चलिए देखते हैं

    By Tanya Arora Edited By: Tanya Arora Updated: Fri, 04 Oct 2024 02:43 PM (IST)
    Hero Image
    50वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर नहीं रुकी 'स्त्री-2' / फोटो- Imdb

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और राजकुमार राव स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री-2' (Stree 2) 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पहले ही दिन धमाका करने वाली मूवी को सिनेमाघरों में लगे हुए 50 दिन से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन ये फिल्म टस से मस होने का नाम ही नहीं ले रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर देवरा का आधा हिंदी कलेक्शन भी हड़प लिया है। गांधी जयंती की छुट्टी का पूरा फायदा उठाने वाली इस मूवी के गुरुवार के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। इंडिया और वर्ल्डवाइड मूवी ने कितनी कमाई की है, चलिए देखते हैं।

    गुरुवार को भी बॉक्स ऑफिस पर शांत नहीं रही स्त्री 2

    श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी स्टारर 'स्त्री-2' ने पहली वाली से चार गुना ज्यादा कमाई की है। अब भी फिल्म की रफ्तार कम नहीं हुई है। खेल-खेल में, वेदा, द बकिंघम मर्डर्स जैसी फिल्मों का कचूमर निकालने के बाद अब ये मूवी 'देवरा' के पीछे हाथ धोकर पड़ गई है। जूनियर एनटीआर की फिल्म के लिए हिंदी भाषा में 'स्त्री-2' बहुत बड़ी अड़चन बन रही है।

    यह भी पढ़ें: Stree 2 Box Office Day 49: गांधी जयंती पर 'स्त्री' की शक्तियां हुईं दोगुनी, 49वें दिन कमाई में बड़ा उलटफेर

    ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म के 50वें दिन के आंकड़े शेयर कर दिए हैं, जो काबिल-ए- तारीफ हैं। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि बुधवार को तकरीबन 2.10 करोड़ की कमाई करने वाली इस फिल्म ने गुरुवार को 60 लाख के आसपास सिंगल डे पर कमाई की है। कल्कि-2898 एडी भी रिलीज के 50वें दिन पर इतनी कमाई नहीं कर पा रही थी।

    7 वीक के बाद 'स्त्री-2' का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हुई इतनी कमाई

    स्त्री 2 को सिनेमाघरों में रिलीज हुए पूरे-पूरे सात हफ्ते हो चुके हैं। मूवी ने पहले वीक में 307.80 करोड़, दूसरे वीक में 145.80 करोड़, तीसरे वीक में 72.83 करोड़, चौथे हफ्ते में 37.75, पांचवें हफ्ते में 25.72, छठे हफ्ते में 19.72 और सातवें हफ्ते में टोटल 10.64 करोड़ का कलेक्शन किया है।

    घरेलू बॉक्स ऑफिस पर श्रद्धा कपूर स्टारर इस फिल्म का नेट कलेक्शन 620.26 करोड़ का हो चुका है। जवान को रौंदने के लिए मूवी को बस अब 23 करोड़ की कमाई और करनी है।

    यह भी पढ़ें: Stree 2 Box Office Day 46: 'स्त्री-2' के आतंक को नहीं रोक पा रहा है देवरा, 'सरकटे' ने जीती बॉक्स ऑफिस की बाजी