Mufasa Collection Day 10: इंडिया में 'मुफासा' की घातक दहाड़, 10 दिन में छूआ कमाई का ये जादुई आंकड़ा
Mufasa Box Office Collection Day 10 हॉलीवुड की फेमस एनिमेटेड फिल्म मुफासा- द लॉयन किंग शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की आवाज में इस वक्त सिनेमाघरों में भारतीय दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। जिसके चलते बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी ने शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। रिलीज के 10वें दिन एक बार फिर से मुफाया के कलेक्शन में भारी उछाल देखने को मिला है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Mufasa- The Lion King Collection Day 10: बॉलीवुड सुपरस्टार शाह रुख खान की बुलंद आवाज में मुफासा- द लॉयन किंग भारतीय सिनेमाघरों में जमकर दहाड़ रही है। इस एनिमेटेड हॉलीवुड मूवी ने इंडियन ऑडियंस का दिल जीत लिया है। जिसके वजह से बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के मामले में मुफासा ने धमाकेदार प्रदर्शन करके दिखाया है।
वीकेंड पर एक बार फिर से मुफासा की कमाई में भारी उछाल देखने को मिला है। जिसका अंदाजा आप फिल्म के 10वें दिन के कलेक्शन रिपोर्ट के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कि दूसरे रविवार को इस मूवी ने कितने नोट छापे हैं।
मुफासा ने संडे कर डाली बंपर कमाई
लंबे अरसे से देखा जा रहा है कि इंडिया में हॉलीवुड फिल्मों को पसंद करने वाले लोगों की तादाद काफी ज्यादा है। फिर चाहें वो मार्वल स्टूडियो की एवेंजर्स फ्रेंचाइजी हो या फिर एनिमेटेड फिल्म मुफासा की सीरीज क्यों न हो। मौजूदा समय में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर मुफासा- द लॉयन का दबदबा कायम है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के आधार पर रिलीज के 10वें दिन इस मूवी ने करीब 11.75 करोड़ का कारोबार किया है।
ये भी पढ़ें- Mufasa Collection Day 9: पर्दे के पीछे से चला Shah Rukh Khan का जादू, 9वें दिन 'मुफासा' की बंपर कमाई
फोटो क्रेडिट- एक्स
मुफासा- द लॉयन किंग की रविवार की कमाई से ये अनुमान आसानी से लगाया जा सकता है कि छुट्टी के दिन का इसने बखूबी फायदा उठाया है। इसके साथ ही अब मुफासा ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का जादुई आंकड़ा छू लिया है। जो पुष्पा 2 और बेबी जॉन जैसी बड़ी फिल्मों के बीच हासिल करना बड़ी बात है।
मुफासा डे बाय डे कलेक्शन रिपोर्ट
दिन | कलेक्शन |
पहला दिन | 8.30 करोड़ |
दूसरा दिन | 13.25 करोड़ |
तीसरा दिन | 17.3 करोड़ |
चौथा दिन | 6.25 करोड़ |
पांचवां दिन | 8.25 करोड़ |
छठा दिन | 13.65 करोड़ |
सातवां दिन | 7 करोड़ |
आठवां दिन | 6.25 करोड़ |
नौवां दिन | 9.25 करोड़ |
दसवां दिन | 11.75 करोड़ |
कुल | 101.85 करोड़ |
फोटो क्रेडिट- एक्स
ध्यान देने वाली बात ये है कि मुफासा- द लॉयन किंग की ये कमाई हिंदी, इंग्लिश, तमिल और तेलुगु भाषा में मिलाकर है। जो ये बताने के लिए काफी है कि इस हॉलीवुड मूवी को हर तबके के फैंस पसंद कर रहे हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।