Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mufasa Box Office Day 8: लो हो गया Pushpa 2 का काम तमाम! दुनियाभर में बेरहमी से कुचलकर 'मुफासा' निकली आगे

    Updated: Sat, 28 Dec 2024 06:09 PM (IST)

    मुफासा द लायन किंग वॉल्ट डिज्नी स्टूडियो की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। हाल ही में इस सफल एनिमेटेड फ्रेंचाइजी को ग्लोबल लेवल पर रिलीज किया गया। हिंदी में शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) ने और तेलुगु में महेश बाबू ने इसे अपनी आवाज में डब किया। इंडिया में 100 करोड़ के नजदीक पहुंच रही फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब पुष्पा 2 को भी पीछे छोड़ दिया है।

    Hero Image
    मुफासा: द लायन किंग के सामने झुक गया पुष्पा-2/ फोटो- Youtube/Instagram

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमाघरों में इस वक्त चार बड़ी फिल्में लगी हुई हैं। पहली अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'पुष्पा-2' है, जो इस महीने 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी। सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म के बाद आई नाना पाटेकर की मूवी 'वनवास', जो बॉक्स ऑफिस पर कहीं गुम हो गई है। इसके अलावा वरुण धवन की बेबी जॉन (Baby John) और हॉलीवुड फिल्म 'मुफासा: द लायन किंग' भी बॉक्स ऑफिस रेस में शामिल है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुष्पा 2 के आगे इंडियन बॉक्स ऑफिस पर भले ही किसी अन्य हिंदी फिल्म का बस नहीं चल रहा हो, लेकिन वर्ल्डवाइड मुफासा: द लायन किंग (Mufasa: The Lion King) ने अल्लू अर्जुन की मूवी का कचूमर निकाल दिया है। बैरी जेनकिंस के निर्देशन में बनी 'मुफासा: द लायन किंग' ने महज आठ दिनों के अंदर ही पुष्पा 2 को कलेक्शन के मामले में काफी पीछे छोड़ दिया है। मुफासा द लायन किंग ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर आठवें दिन कितनी कमाई की और पुष्पा 2 को कितने करोड़ से पीछे छोड़ा, चलिए देखते हैं फिल्म के आंकड़े: 

    मुफासा के आगे झुक गया पुष्पाराज

    स्त्री 2 से लेकर जवान और बाहुबली 2 सहित कई फिल्मों को झुकाने वाला पुष्पाराज अब खुद मुफासा: द लायन किंग' के आगे खुद नतमस्तक हो गया है। जिस तरह से पुष्पा 2 को ग्लोबली रिलीज किया गया, वैसे ही हॉलीवुड फिल्म को भी इंडिया में रिलीज किया गया।

    Photo Credit- Imdb

    इंडिया में जहां मुफासा: द लायन किंग अब 100 करोड़ में शामिल होने के लिए तैयार है, वहीं वर्ल्डवाइड तो मूवी बॉक्स ऑफिस पर बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ रही है। 

    यह भी पढ़ें: Mufasa: The Lion King Box Office: इसे हल्के में मत लेना! Pushpa 2 पर ग्रहण लगा सकती है शाह रुख खान की फिल्म?

    सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक तरफ जहां अल्लू अर्जुन-रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'पुष्पा 2' ने दुनियाभर में 1719.5 करोड़ तक का 22 दिनों में कलेक्शन किया था, जबकि 20 दिसंबर 2024 में रिलीज हुई एनिमेटेड फिल्म 'मुफासा: द लायन किंग' ने महज आठ दिनों के अंदर वर्ल्डवाइड 1800 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। इस फिल्म ने सिर्फ पुष्पा 2 को ही नहीं, बल्कि प्रभास की फिल्म बाहुबली 2 को भी ग्लोबल स्तर पर धूल चटा दी है। 

    वर्ल्डवाइड  1800 करोड़ रुपए 
    इंडिया नेट  80.5 करोड़ रुपए
    ओवरसीज  1200 करोड़ रुपए
    हिंदी कलेक्शन  27 करोड़ रुपए

    इंडिया में जल्द ही 100 करोड़ कमा लेगी मुफासा: द लायन किंग 

    इस एनिमेटेड फिल्म का क्रेज सिर्फ दुनियाभर में ही देखने को नहीं मिला, बल्कि इंडियन ऑडियंस भी मूवी पर खूब प्यार बरसा रही है। भारत में मूवी को इंग्लिश के अलावा हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषा में रिलीज किया है। आठ दिनों में हिंदी में फिल्म का टोटल कलेक्शन 27 करोड़ रुपए, इंग्लिश में 28.95 करोड़ रुपए, तेलुगु में 11.9 करोड़ और तमिल में 12.65 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। 

    Photo Credit- Imdb

    फिल्म ने रिलीज के आठवें दिन हिंदी में 2.05 करोड़, तमिल में 1.35 करोड़, तेलुगु में 65 लाख और इंग्लिश में 2.02 करोड़ रुपए तक की कमाई की है। मूवी ने इंडिया में नेट कलेक्शन 80.5 करोड़ तक का कर लिया है।

    यह भी पढ़ें: Mufasa Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन भी चला शाह रुख खान की आवाज का जादू, वीकेंड पर कमाई में आया 55 फीसदी का उछाल