विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mufasa Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन भी चला शाह रुख खान की आवाज का जादू, वीकेंड पर कमाई में आया 55 फीसदी का उछाल

By Anu Singh Edited By: Anu Singh
Published: Mon, 23 Dec 2024 08:56 AM (IST)

साल 2019 में रिलीज की गई फिल्म द लायन किंग के प्रीक्वल के तौर पर पेश की गई ‘मुफासा द ...और पढ़ें

तीसरे दिन कहां पहुंची मुफासा की कहानी? (Photo Credit- X)
तीसरे दिन कहां पहुंची मुफासा की कहानी? (Photo Credit- X)

HighLights

  1. तीसरे दिन कहां पहुंची मुफासा की कहानी?
  2. पुष्पा 2 के तुफान का फिल्म पर नहीं पड़ा असर
  3. सिंबा से पहले मुफासा के राजा बनने की है कहानी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Mufasa Box Office Collection Day 3: साल के अंत को और भी मजेदार बनाने के लिए सिनेमाघरों में हाल ही में डिज्नी की नई एनिमेटेड ड्रामा फिल्म ‘मुफासा: द लायन किंग’ रिलीज की गई थी। इस फिल्म को ऑडियंस खूब प्यार दे रही है। 2019 में आए 'द लायन किंग' की प्रीक्वल ‘मुफासा: द लायन किंग’ ने रिलीज के तीन दिनों में ही भारत में काफी अच्छा कलेक्शन कर लिया है।

तीन दिन में कितनी हुई कमाई?

‘मुफासा: द लायन किंग’ का बॉक्स ऑफिस पर नाना पाटेकर की वनवास के साथ क्लैश देखने को मिला था। वनवास भी ट्रेलर रिलीज के बाद सुर्खियों में बनी हुई थी। वहीं पुष्पा 2 भी बॉक्स ऑफिस पर कब्जा किए हुए है। इस सब के बीच फिल्म का अपनी ऑडियंस तक पहुंच पाना मुश्किल लग रहा था। मगर फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर अच्छी शुरुआत की थी। जिस स्पीड से ये कमाई कर रही है उस हिसाब से ये आने वाले दिनों में भारत में ये बड़ा आंकड़ा पार कर सकती है।

Photo Credit- Instagram

फिल्म ने रिलीज के पहले दिन भारत में 8.8 करोड़ की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन इसकी कमाई में 55.68 फीसदी की तेजी देखने को मिली और इसने 13.7 करोड़ का बिजनेस किया था। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘मुफासा: द लायन किंग’ ने रिलीज के तीसरे दिन भारत में 18.75 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ इसक कुल कारोबार अब 41.25 करोड़ रुपये हो गया है।

ये भी पढ़ें- Mufasa Box Office collection Day 2: दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर मुफासा की दहाड़, फिर भी नहीं छू पाई पुष्पा 2 का आंकड़ा

वनवास और पुष्पा 2 का नहीं पड़ा असर

भले ही पुष्पा 2 ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर चुकी हो लेकिन इसके बावजूद मुफासा को अपनी टारगेट ऑडियंस को मिल गई है। फिल्म के प्रति एक खास लगाव लोगों का इसलिए भी है क्योंकि मूवी के हिंदी वर्जन में मुफासा की आवाज को शाह रुख खान ने डब किया है।

Photo Credit- ScreenCrush

यही वजह है कि दर्शक उन्हें इस किरदार में सुनना चाह रहे हैं। दूसरी तरफ बॉलीवुड की वनवास, नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा जैसे एक्टर्स वाली फिल्म ने 1.30 करोड़ की कमाई की है।

मुफासा के बारे में

मुफासा की बात करें तो ये एक अनाथ शावक की कहानी है बचपन कहीं खो जाता है। यहीं से उसके राजा बनने की खोज शुरू होती है। मूवी में शाह रुख खान ने मुफासा, आर्यन खान ने मुफासा के बेटे सिंबा और सबसे छोटे बेटे अबराम ने बेबी मुफासा को अपनी आवाज दी है। अब देखना है साल खत्म होते ये कितते करोड़ निकाल पाती है। 

ये भी पढ़ें- Mufasa Box Office Collection 1: बॉक्स ऑफिस पर दिखा किंग खान की आवाज का जादू, ओपनिंग डे पर कमा डाले इतने करोड़