Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Metro In Dino Collection Day 4: सारा-आदित्य की जोड़ी का चला जादू! मंडे टेस्ट में मेट्रो इन दिनों की हुई चांदी

    अनुराग बसु निर्देशित मेट्रो इन दिनों 4 जुलाई 2025 को रिलीज हुई। सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर अभिनीत इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत मिली। हालांकि दूसरे दिन से फिल्म ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी। इन दिनों सिनेमा लवर्स के बीच फिल्म की खूब चर्चा चल रही है। आइए जानते हैं कि चौथे दिन फिल्म ने कुल कितनी कमाई की।

    By Sahil Ohlyan Edited By: Sahil Ohlyan Updated: Mon, 07 Jul 2025 07:58 PM (IST)
    Hero Image
    मेट्रो इन दिनों फिल्म का कलेक्शन (Photo Credit- IMDb)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड लवर्स के बीच अक्सर अपकमिंग रिलीज की चर्चा चलती है। इन दिनों टिकट खिड़की पर लोगों के पास कई बड़े विकल्प है। इनमें से एक डायरेक्टर अनुराग बसु की फिल्म मेट्रो इन दिनों का नाम भी शामिल है। 4 जुलाई, 2025 को इस मोस्ट अवेटेड फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर स्टारर फिल्म को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत मिली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिनेमा लवर्स के बीच इस मल्टीस्टारर फिल्म की चर्चा ट्रेलर रिलीज से बाद चल रही है। सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद लोग इसे देखने पहुंच रहे हैं। फिल्म की कास्ट भी दर्शकों से थिएटर्स में मिलने पहुंच रही है। हाल ही में आदित्य रॉय कपूर का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वह फिल्म देखने वालों से मूवी के बारे में बात कर रहे थे। कमाई के मोर्चे पर फिल्म के लिए वीकेंड थोड़ा लकी साबित हुआ। आइए जानते हैं कि चौथे दिन फिल्म ने कितना कलेक्शन किया।

    मेट्रो इन दिनों फिल्म का कलेक्शन

    अनुराग बसु की फिल्म की कास्ट काफी बड़ी है और इसमें सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी जैसे पॉपुलर सितारे नजर आए हैं। फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। लोगों का कहना है कि इसका म्यूजिक इतना बेहतर नहीं है, जितना होना चाहिए था।

    यह भी पढ़ें- Metro In Dino Collection: दुनियाभर में चला 'मेट्रो इन दिनों' का जादू, दो दिन में कर डाला सॉलिड कलेक्शन

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.5 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद दूसरे दिन कमाई में सुधार हुआ और फिल्म के हिस्से 6 करोड़ आए। तीसरे दिन भी मूवी का कलेक्शन 7.25 करोड़ के करीब रहा। वहीं, चौथे दिन यानी सोमवार को खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 1.43 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। संभावना है कि सुबह तक इस आंकड़े में बदलाव हो सकता है।

    50 करोड़ क्लब में कब शामिल होगी फिल्म?

    चार दिनों के अंदर इस रोमांटिक फिल्म ने 18.18 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि, इस चर्चित फिल्म के लिए यह कमाई का आंकड़ा काफी कम है। अगर इसकी कमाई में इस सप्ताह सुधार होता है, तो यह भारत में जल्द ही 50 करोड़ का कलेक्शन कर पाएगी। हालांकि, ऐसा उस स्थिति में संभव हो पाएगा, जब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ती है।

    यह भी पढ़ें- Metro In Dino Collection Day 3: 'हाउसफुल 5' की छुट्टी करके मानेगी 'मेट्रो इन दिनों'? तीसरे ही दिन कर दिया कमाल