Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Karate Kid Legends Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर बाप-बेटे की जोड़ी का कब्जा, संडे को कर डाली बंपर कमाई

    Updated: Mon, 02 Jun 2025 11:10 AM (IST)

    Karate Kid Legends Collection हिंदी भाषा में हॉलीवुड फिल्म कराटे किड लेजेंड्स को बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) और उनके बेटे युग देवगन ने डब किया है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी ने अपनी शानदार छाप छोड़ी है और ओपनिंग वीकेंड पर इतने करोड़ का कलेक्शन करके दिखाया है।

    Hero Image
    कराटे किड लेजेंड्स कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Karate Kid Legends Box Office Collection Day 3: हॉलीवुड सुपरस्टार जैकी चैन ने अपनी बहुचर्चित एक्शन थ्रिलर फिल्म कराटे किड लेजेंड्स के जरिए दुनियाभर के सिनेमाघरों में शानदार वापसी कर ली है। उनकी इस मूवी को हिंदी भाषा में बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन और उनके लाडले युग देवगन ने डब किया है। बाप-बेटे की इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रविवार को कराटे किड लेजेंड्स अच्छी-खासी कमाई करके दिखाई है, जो ये बताने के लिए काफी है इंडियन ऑडियंस पर जैकी जादू खूब चला है। आइए जानते हैं कि ओपनिंग वीकेंड तक इसका कारोबार कितना रहा है। 

    संडे को कितना रहा कराटे किड लेजेंड्स का कलेक्शन

    30 मई को जैकी चैन स्टारर कराटे किड लेजेंड्स को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया। ये फिल्म साल 2010 में आई द कराटे किड का सीक्वल है। फैंस में पहले से ही इस मूवी को लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा था और जब इस बात की जानकारी सामने आई की अजय देवगन और युग देवगन इस मूवी का ऑफ कैमरा हिस्सा हैं, तो भारत में भी इसके लिए बज बढ़ गया।

    ये भी पढ़ें- Karate Kid Legends Collection: अजय देवगन के बेटे युग की डेब्यू फिल्म कराटे किड लेजेंड्स ने पहले दिन कितना कमाया?

    फोटो क्रेडिट- एक्स

    गौर करें कराटे किड लेजेंड्स के तीसरे दिन के इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार इस मूवी संडे के दिन करीब 2.13 करोड़ की कमाई की है, जोकि शनिवार की तुलना में थोड़ी कम है। लेकिन हॉलीवुड मूवी के आधार पर इन आंकड़ों को खराब नहीं आंका जा सकता। 

    कराटे किड लेजेंड्स की कमाई का ग्राफ

         दिन      कलेक्शन
      पहला दिन       1.6 करोड़
      चौथा दिन       2.39 करोड़
      तीसरा दिन       2.19 करोड़
        टोटल       6.12 करोड़

    फिल्म के इस कमाई के ग्राफ को देखते हुए कहा जा सकता है कि कराटे किड लेजेंड्स धुआंधार तो नहीं लेकिन ठीक-ठाक तरीके से भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन का सिलसिला जारी रखा है। हालंकि, इंडिया को छोड़कर बाकी दुनियाभर के सिनेमाघरों में इस मूवी को ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है और ये मार्शल आर्ट एक्शन ड्रामा थ्रिलर भर-भर के नोट छाप रही है।

    ये भी पढ़ें- Karate Kid Legends Collection: पापा अजय देवगन पर भारी पड़े युग, शनिवार को डेब्यू फिल्म ने रेड 2 को पछाड़ा