विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jolly LLB 3 Collection Day 11: मंडे टेस्ट में पास या फेल 'जॉली एलएलबी 3'? सेंचुरी लगाने से कितनी दूर फिल्म

Published: Mon, 29 Sep 2025 09:37 PM (IST)

Jolly LLB 3 Collection Day 11 19 सितंबर को रिलीज हुई कोर्ट रूम ड्रामा जॉली एलएलबी 3 ने बॉक्स ऑफिस ...और पढ़ें

जॉली एलएलबी 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11
जॉली एलएलबी 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11

HighLights

  1. जॉली एलएलबी 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11
  2. मंडे टेस्ट में पास या फेल फिल्म?
  3. देखें दूसरे वीकेंड के बाद फिल्म का कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर जॉली एलएलबी 3 ने बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर शानदार ओपनिंग की थी। वहीं पहले हफ्ते में फिल्म ने हाफ सेंचुरी पूरी कर ली थी। फिल्म ने अपने पहले शनिवार को कलेक्शन में 60% की बढ़ोतरी देखी, इसके बाद दूसरे शनिवार को 73.3% की बढ़ोतरी दर्ज की। वीकेंड पर भी फिल्म का कलेक्शन अच्छा रहा, यहां देखें मंडे को फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल रहा।

जॉली एलएलबी 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, जॉली एलएलबी 3 ने 11वें दिन (दूसरे सोमवार) अब तक बॉक्स ऑफिस पर 1.99 करोड़ रुपये की कमाई की है जो कि एक बड़ी गिरावट है। इस कलेक्शन के साथ फिल्म का 11 दिनों का कलेक्शन 92.49 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। दूसरे वीकेंड तक फिल्म फिर भी अच्छा कलेक्शन कर रही थी लेकिन आज मंडे को इसके कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

यह भी पढ़ें- Amrita Rao ने शेयर किया मैगजीन कवर से रिप्लेस होने का दर्द, कहा- 'मेरी जगह किसी बहुत फेमस एक्ट्रेस को...'

कांतारा की रिलीज से पहले कर पाएगी 100 करोड़ पार

सोमवार का कलेक्शन देखते हुए अब सवाल ये है कि क्या दशहरे पर कांतारा चैप्टर 1 की रिलीज से पहले फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा छू पाएगी या नहीं। फिल्म की रिलीज में सिर्फ दो दिन बाकी है और इसके रिलीज होने के बाद जॉली एलएलबी 3 के कलेक्शन पर असर जरूर पड़ेगा। वर्ल्डवाइड तो फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है लेकिन ऐसा लग रहा है कि जॉली एलएलबी 3, 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने में संघर्ष करेगी। फिल्म का बजट तकरीबन 80 करोड़ है जो कि वसूल हो चुका है।              

सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी ने लीड रोल प्ले किया है। इनके अलावा फिल्म में सौरभ शुक्ला जज का रोल प्ले कर रहे हैं। हुमा कुरैशी और अमृता राव भी अहम रोल में हैं। फिल्म 19 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी।

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Worldwide Collection: जॉली-जॉली वाह जी! दुनियाभर में कोर्टरूम ड्रामा की धाक, कमाई हुई धुआंधार