विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jaat Worldwide Collection Day 12: 'सनकी जाट' का नया कारनामा, मंगलवार के दिन विदेश में गाड़ दिया सफलता का झंडा

Published: Tue, 22 Apr 2025 09:28 AM (IST)

सनी देओल ने फिल्म गदर-2 के बाद एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर कब्जा करने की ठान ली है। ...और पढ़ें

जाट वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 12/ फोटो- Instagram
जाट वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे 12/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. मंगलवार को चल गया जाट का जादू
  2. दुनियाभर में इस कमाई का सपना पूरा
  3. 12 दिनों में 'जाट' ने विदेशों में की मोटी कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल इस वक्त बुलंदियों के शिखर पर बैठे हुए हैं। गदर 2 के बाद उनकी फिल्म 'जाट' का जादू भी बॉक्स ऑफिस पर चल गया है। वर्किंग डेज पर भी 'जाट' की कमाई अच्छी-खासी हो रही है। खास बात ये है कि सनी देओल-रणदीप हुड्डा और सैयामी खेर स्टारर ये फिल्म न सिर्फ इंडिया, बल्कि विदेशों में भी अच्छी कमाई कर रही है। 

वर्ल्डवाइड 13 करोड़ से शुरुआत करने वाली जाट ने बाहरी देशों में तूफानी रफ्तार पकड़ ली है। वीकेंड पर फिल्म का कलेक्शन बढ़ रहा है, लेकिन वर्किंग डेज पर भी सनी देओल की एक्शन ड्रामा फिल्म हर दिन 6 से 7 करोड़ का बिजनेस वर्ल्डवाइड कर रही है। सोमवार को 92 करोड़ तक का कलेक्शन करने वाली 'जाट' मंगलवार को एक नया रिकॉर्ड बनाने के एकदम करीब पहुंच गई है। केसरी चैप्टर 2 के बीच 'जाट' ने एक नया कारनामा दुनियाभर में किया। क्या है वह, पढ़ें पूरी डिटेल: 

मंगलवार को विदेशों में 'जाट' की हुई कितनी कमाई। 

सलमान खान-अक्षय कुमार की तुलना में सनी देओल बॉक्स ऑफिस पर अभी भी अपना सिक्का जमाने की कोशिश में लगे हुए हैं। सुपरस्टार्स की फिल्मों को जहां ऑडियंस बिना कहानी के नकार रही है, वहीं 'जाट' के ढाई किलो के हाथ से दमदार एक्शन देखने के लिए दुनियाभर में भीड़ इकठ्ठा हो रही है। यही वजह है कि स्लो शुरुआत के बाद 12वें दिन जाट वह करने में कामयाब हुई, जो शायद केसरी चैप्टर 2 (Kesari Chapter 2) की रिलीज के बाद मुश्किल था। 

यह भी पढ़ें: Jaat Collection Day 12: ‘जाट’ नहीं झुकता! 12वें दिन सनी देओल की फिल्म ने केसरी 2 की नाक नीचे से उड़ाई मोटी रकम

सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, जाट ने मंगलवार को दुनियाभर में  98.7 करोड़ की कमाई कर ली है। इस फिल्म को 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए महज डेढ़ से दो करोड़ तक का बिजनेस करना है। इस फिल्म के साथ ही विक्की कौशल- सलमान खान, अक्षय कुमार के साथ-साथ सनी देओल भी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाले अभिनेता बन जाएंगे। 

jaat worldwide collection day 12

Photo Credit- Instagram

ओवरसीज मार्केट में 'जाट' ने किया इतना कलेक्शन 

जाट के अगर केवल ओवरसीज मार्केट पर नजर डाले तो इस फिल्म ने विदेशों में 11 करोड़ तक का बिजनेस किया है। ऑस्ट्रेलिया से लेकर न्यूजीलैंड और मलेशिया, यूनाईटेड किंगडम, यूएस में रिलीज 'जाट' को सबसे अच्छा रिस्पांस अमेरिका में मिला है। 

jaat worldwide collection

Photo Credit- Instagram

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ ही चलिए ये भी बता देते हैं कि अगर आपने जाट अब तक नहीं देखी है तो आपको ये क्यों देखनी चाहिए। फिल्म में सनी देओल बिल्कुल उस अवतार में नजर आ रहे हैं, जैसे वह 90 के दशक में थे। उनके दमदार डायलॉग और रणदीप हुड्डा का 'राणातुंगा' उर्फ रणदीप हुड्डा का खतरनाक लुक थिएटर तक दर्शकों को लाने के लिए काफी है। 

यह भी पढ़ें: Jaat Collection Day 11: केसरी 2 के सामने सीना तान खड़ा जाट! संडे की कमाई में दे डाली कड़ी टक्कर