विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jaat Collection Day 11: केसरी 2 के सामने सीना तान खड़ा जाट! संडे की कमाई में दे डाली कड़ी टक्कर

Published: Sun, 20 Apr 2025 08:14 PM (IST)Updated: Sun, 20 Apr 2025 10:11 PM (IST)

Jaat Box Office Day 11 फिल्म जाट की रिलीज को एक सप्ताह से ज्यादा का समय बीत चुका है। दूसरे ...और पढ़ें

सनी देओल की फिल्म जाट का कमाल (फोटो क्रेडिट- एक्स)
सनी देओल की फिल्म जाट का कमाल (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. बॉक्स ऑफिस पर जाट का दबदबा
  2. 11वें दिन कर डाली शॉकिंग कमाई
  3. सनी देओल की फिल्म का चला जादू

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Jaat Box Office Collection Day 11: सनी देओल स्टारर फिल्म जाट का बोलबाला इस वक्त हर तरफ बना हुआ है। सेकेंड वीक में बॉक्स ऑफिस पर एक्शन थ्रिलर जाट ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। अक्षय कुमार स्टारर केसरी चैप्टर 2 (Kesari Chapter 2) की रिलीज के बाद भी इस मूवी ने अपनी पकड़ ढीली नहीं की है। 

दूसरे रविवार को जाट ने एक बार फिर से कमाई के मामले में धमाकेदार प्रदर्शन करके दिखाया है और ये बता दिया है कि सनी देओल का स्टारडम सब पर भारी पड़ रहा है। आइए जानते हैं कि 11वें दिन जाट ने कितना कलेक्शन किया है। 

जाट ने 11वें दिन कमाए इतने करोड़

ऐसा माना जा रहा था कि केसरी 2 की रिलीज के बाद सनी देलोल की जाट की रफ्तार धीमी पड़ जाएगी। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ और जाट ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश करते हुए केसरी 2 को कड़ी चुनौती दी। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार इस एक्शन मूवी ने रिलीज के 11वें दिन 5.15 करोड़ की शानदार कलेक्शन किया है, जोकि बड़ी बात है। 

ये भी पढ़ें- Jaat की सक्सेस से गदगद हुए सनी देओल, अपकमिंग फिल्मों के लेकर कर डाली बड़ी भविष्यवाणी

फोटो क्रेडिट- एक्स

पिछले दो दिनों की तुलना में आज जाट की कमाई काफी अधिक रही है, जिससे ये अनुमान लगाया जा सकता है कि वाकई इस मूवी का जाद फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। रिलीज को इतना समय बीतने के बाद भी जाट का क्रेज ऑडियंस में कम होने का नाम नहीं ले रहा है। यही कारण है जो सनी देओल की ये फिल्म फिलहाल घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है। 

जाट का कलेक्शन ग्राफ 

    दिन    कलेक्शन
  पहला दिन   9.62 करोड़
  दूसरा दिन   7 करोड़
  तीसरा दिन   9.95 करोड़
  चौथा दिन   14.05 करोड़
  पांचवा दिन   7.30 करोड़
  छठा दिन   6 करोड़
  सातवां दिन   4.05 करोड़
  आठवां दिन   4.27 करोड़
  नौवां दिन   3.95 करोड़
  दसवां दिन   3.90 करोड़
  11वां दिन   5.15 करोड़
    कुल कमाई  75.24 करोड़

इस ग्राफ को देखकर आप ये अनुमान आसानी से लगा सकते हैं कि जाट ने कितने बेहतरीन तरीके से बॉक्स ऑफिस पर कमाई की।

ये भी पढ़ें- Jaat Collection Day 10: 'जाट' का नहीं कर सकता कोई मुकाबला! 10वें दिन सनी देओल की फिल्म ने केसरी 2 को दी टक्कर