विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jaat Worldwide Collection Day 11: बन गया जाट का काम! Kesari 2 के सामने संडे को नहीं टेके घुटने, पूरा होगा सपना?

Published: Mon, 21 Apr 2025 09:31 AM (IST)

सनी देओल की फिल्म जाट की शुरुआत दुनियाभर में धीमे थी लेकिन अब धीरे-धीरे ये फिल्म अपने सपने की ओर ...और पढ़ें

जाट ने 11 दिनों में वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़/ फोटो- Instagram
जाट ने 11 दिनों में वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. 'जाट' का कुछ नहीं बिगाड़ सकी केसरी चैप्टर 2
  2. एक और सपना पूरा करने में जुट गया है जाट
  3. विदेशों में सनी देओल की 'जाट' की धूम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह की फिल्म में भले ही ये गाना फिल्माया गया हो कि 'अपना टाइम आएगा', लेकिन बॉक्स ऑफिस पर तो 90 के दशक के मशहूर अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) का टाइम आ चुका है। उनकी फिल्म 'जाट' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में आई थी। फिल्म की विदेशों में कमाई 13 करोड़ से शुरू हुई थी। फिल्म की शुरुआत भले ही स्लो हुई थी, लेकिन बाद में मूवी ने अच्छी रफ्तार पकड़ी और शुक्रवार से पहले-पहले 75 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया। 

हालांकि, अक्षय कुमार-अनन्या पांडे की केसरी 2 को लेकर लोगों में काफी क्रेज था। ऐतिहासिक फिल्म के सिनेमाघरों में आने के बाद ऐसा लग रहा था कि अब 'जाट' के कदम वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर जरूर लड़खड़ाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। केसरी चैप्टर 2 (Kesari Chapter 2) की मौजूदगी में जाट ने ऐसी हुंकार भरी की संडे को सनी देओल की फिल्म अपना सबसे बड़ा सपना पूरा करने के बेहद करीब पहुंच गई। 11 दिनों में फिल्म का टोटल कैसा बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन रहा, चलिए देखते हैं: 

रविवार को जाट के खाते में आए इतने करोड़

गदर 2 की तरह सनी देओल की दूसरी फिल्म जाट भले ही बॉक्स ऑफिस पर वैसा तहलका न मचा पा रही हो, लेकीन मूवी दुनियाभर में कमाई के मामले में अपने कदम जमाने में सफल रही है। सनी देओल-रणदीप हुड्डा, सैयामी खेर स्टारर इस फिल्म ने गुरुवार तक 76 करोड़ का बिजनेस किया था। अब फिल्म ने महज तीन दिन यानी कि शुक्रवार-शनिवार और रविवार को 16 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया। 

यह भी पढ़ें: Jaat Worldwide Collection Day 8: दुनियाभर में बुलेट ट्रेन बना 'जाट', पहला रिकॉर्ड बनाने से इतनी दूर फिल्म

सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्शन ड्रामा फिल्म 'जाट' ने संडे यानी कि 11 दिनों में दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 92.5 करोड़ का बिजनेस किया है। ओवरसीज मार्केट में इस फिल्म ने 10.7 करोड़ तक का कलेक्शन कर लिया है। 

jaat worldwide collection day 11

Photo Credit- Instagram

100 करोड़ से कितनी दूर जाट? 

अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 जब सिनेमाघरों में आई थी, तो ऐसा लगा था कि 'जाट' पर ग्रहण लग जाएगा और दुनियाभर में कमाई काफी धीरे हो जाएगी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ, केसरी चैप्टर 2 की वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर मौजूदगी के बीच ही 'जाट' ने तेज हुंकार भरी और 90 करोड़ से ज्यादा कमा लिए। 

jaat worldwide collection day 11

Photo Credit- Instagram

अब सनी देओल-रणदीप हुड्डा, रेजिना कसांड्रा स्टारर फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के से महज 8 करोड़ दूर है। अगर ये फिल्म 100 करोड़ कमा लेती है, तो सनी देओल की वापसी पर गदर 2 के बाद ये उनकी दूसरी फिल्म होगी, जो 100 करोड़ के क्लब में शामिल होगी। 

यह भी पढ़ें: Jaat Collection Day 10: 'जाट' का नहीं कर सकता कोई मुकाबला! 10वें दिन सनी देओल की फिल्म ने केसरी 2 को दी टक्कर