Housefull 5 Collection Day 19: अभी खेल बाकी है! आमिर खान की नाक नीचे से अक्षय ने मंगलवार को उड़ाई मोटी रकम
अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 (Housefull 5) को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। सिनेमाघरों में लोग अभी भी फिल्म को देखने जा रहे हैं। साजिद नाडियाडवाला ने इस फ्रेंचाइजी मूवी को बेस्ट बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। आइए जानते हैं कि 19 दिनों के अंदर फिल्म की कुल कमाई कितनी हो गई है।
हाउसफुल 5 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo Credit- IMDb)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साजिद नाडियाडवाला की हिट फ्रेंचाइजी फिल्मों की लिस्ट में हाउसफुल का नाम जरूर शामिल किया जाता है। हाल ही में इस फिल्म की पांचवें पार्ट हाउसफुल 5 को रिलीज किया गया। सिनेमा लवर्स से फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। मेकर्स ने फिल्म को दो अलग-अलग क्लाइमैक्स के साथ सिनेमाघरों में उतारा, जिसका फायदा कलेक्शन पर देखने को मिल रहा है। अक्षय कुमार की यह तिसरी फिल्म है, जिसने कमाई के मोर्चे पर इस साल अच्छा प्रदर्शन किया है। आइए जानते हैं कि 19वें दिन फिल्म ने कितना कलेक्शन किया।
खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार एक्शन से लेकर कॉमेडी जॉनर की फिल्मों में बेहतरीन काम करने के लिए जाने जाते हैं। अक्सर उनकी पुरानी फिल्मों का जिक्र लोगों के बीच चलता है और ओटीटी पर भी लोग मनोरंजन के लिए इन्हें देखते हैं। हाउसफुल पांच में उनके काम को सराहा गया है। मर्डर मिस्ट्री वाली इस फिल्म में सस्पेंस और कॉमेडी का फुल डोज सिनेमाघरों में दर्शकों को मिला। इस फिल्म पर लड़कियों को वस्तु के तौर पर दिखाने के आरोप भी लगाए गए। हालांकि, डायरेक्टर ने सफाई देते हुए कहा कि यह देखने के नजरिए पर निर्भर करता है।
हाउसफुल 5 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
तरुण मनसुखानी की निर्देशित फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत से अच्छा प्रदर्शन किया है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 24 करोड़ की कमाई की। इसके बाद आगामी दो दिनों तक फिल्म ने 30 करोड़ के पार कमाई की। पहले ही सप्ताह के अंदर फिल्म ने 127.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। इसके साथ ही, मूवी ने इस साल की सबसे ज्यादा जल्दी 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्मों की लिस्ट में जगह बना ली।
200 करोड़ से कितनी दूर है अक्षय कुमार की फिल्म?
मेकर्स के शेयर किए गए आंकड़े की माने, तो 18वें दिन फिल्म ने 1.60 करोड़ का कलेक्शन किया। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 92 लाख का कलेक्शन कर लिया है। संभावना है कि मूवी 1 करोड़ के आसपास कलेक्शन कर सकती है। वहीं, कुल कमाई की बात करें, तो फिल्म ने 19 दिनों के अंदर 189 करोड़ की कमाई कर ली है।
अगर फिल्म की रफ्तार आगामी दिनों में सही रहती है, तो यह जल्द ही 200 करोड़ क्लब में अपनी जगह बना सकती है। हालांकि, इसे सितारे जमीन पर से मुकाबला जरूर मिल रहा है।
ये भी पढ़ें- Housefull 5 OTT Release: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर रहेगा हाउसफुल 5 का कब्जा, कब और कहां होगी स्ट्रीमिंग?
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।