विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Housefull 5 Collection Day 18: हाउसफुल 5 का नहीं कोई मुकाबला! मंडे टेस्ट में अक्षय कुमार की फिल्म ने किया शॉकिंग कलेक्शन

Published: Mon, 23 Jun 2025 08:39 PM (IST)Updated: Mon, 23 Jun 2025 09:09 PM (IST)

हाउसफुल 5 फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की कहानी को शुरुआत से दर्शकों ने पसंद ...और पढ़ें

हाउसफुल 5 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo Credit- Instagram)

हाउसफुल 5 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. हाउसफुल 5 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  2. अक्षय कुमार की फिल्म को मिल रहा दर्शकों का भरपूर प्यार

  3. 18वें दिन हाउसफुल 5 की हुई इतनी कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के लिए साल 2025 लकी साबित हुआ है। इस साल उनकी फिल्मों को दर्शकों की कमी का सामना नहीं करना पड़ा। स्काई फोर्स और केसरी चैप्टर 2 के बाद अब हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। साजिद नाडियाडवाला की हिट फ्रेंचाइजी फिल्म में हाउसफुल का नाम जरूर शामिल किया जाता है। इसके 5वें पार्ट रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गया। मेकर्स ने मूवी को दो क्लाइमैक्स के साथ सिनेमाघरों में उतारा गया। इससे फिल्म को लेकर लोगों के बीच काफी बज बना गया और फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। 

हाउसफुल 5 इस साल की सबसे जल्दी 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्मों की लिस्ट में जगह बना चुकी है। पहले सप्ताह में ही फिल्म ने 127 करोड़ का नेट कलेक्शन भारत में किया। फिल्म के कलाकारों के काम की भी खूब सराहना की जा रही है। आइए जानते हैं कि फिल्म अंतिम दिनों के करीब पहुंचने के समय कैसा प्रदर्शन कर रही है।

अक्षय कुमार की फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

हाउसफुल 5 के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 18वें दिन 89 लाख की कमाई खबर लिखे जाने तक कर ली है। सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट जरूर देखने को मिली, लेकिन संडे के मुकाबले कलेक्शन कम होता है। रविवार को हाउसफुल 5 ने 3.5 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, कुल कमाई की बात करें, तो फिल्म ने 18 दिनों के अंदर 176.99 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

housefull 5 cast and budget

Photo Credit- IMDb

ये भी पढ़ें- Housefull 5 Box Office Collection Day 17: आमिर खान की नाक के नीचे से हाउसफुल 5 ने उड़ा लिए इतने करोड़, तीसरे वीकेंड हुई मालामाल

हाउसफुल 5 की कहानी क्या है?

साजिद नाडियाडवाला की फिल्म हाउसफुल 5 की कहानी की बात करें, तो इसमें बड़ा ट्विस्ट आता है, जब अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन जॉली बनकर पहुंचते हैं और तीनों ही खुद को असली जॉली बताते हैं। इसके बाद कॉमेडी का सिलसिला शुरू होता है और हलचल से भरपूर यर फ्रेंचाइजी फिल्म लोगों को एंटरटेन करने का काम बेहतरीन ढंग से करती है।इस बार मूवी में मर्डर मिस्ट्री दिखाई गई है कि कैसे एक के बाद एक मर्डर फिल्म में होते हैं। फिर इस मामले की जांच करने के लिए बाबा और भिंडू नाम के दो पुलिस अधिकारी आते हैं। खैर, सच्चाई का पता लगाने के लिए दगड़ू यानी नाना पाटेकर एंट्री लेते हैं।  

housefull 5 cast

Photo Credit- IMDb

हालांकि, फिल्म में लड़कियों को वस्तु के तौर पर दिखाने का आरोप लोगों ने जरूर लगाया। खासकर सौंदर्या शर्मा के किरदार को लेकर यूजर्स ने मेकर्स को ट्रोल किया। इसके बारे में तरुण मनसुखानी ने बात करते हुए बताया कि यह सब व्यक्ति के देखने के नजरिए पर निर्भर करता है कि वह किस चीज पर ज्यादा फोकस करना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें- Housefull 5 Box Office Collection Day 15: हाउसफुल 5 को चुनौती दे पाएंगे आमिर खान, 200 करोड़ के आंकड़े से बस इतनी दूर?