विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dhurandhar: बॉक्स ऑफिस पर हाई-वोल्टेज धमाके लिए तैयार 'धुरंधर', 5 कारणों से बनेगी ब्लॉकबस्टर

Published: Tue, 18 Nov 2025 02:16 PM (IST)

Dhurandhar Trailer: अभिनेता रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड मूवी धुरंधर का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। मूवी के इस ...और पढ़ें

धुरंधर का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज (फोटो क्रेडिट- एक्स)

धुरंधर का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. रिलीज हुआ फिल्म धुरंधर का धमाकेदार ट्रेलर।

  2. सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है ट्रेलर की चर्चा।

  3. 5 कारण धुरंधर को बना सकते हैं ब्लॉकबस्टर।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी बेहतरीन फिल्म बनाने वाले निर्देशक आदित्य धर इस बार धुरंधर को लेकर आ रहे हैं। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) जैसे तमाम सुपरस्टार्स से सजी इस मूवी की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले मंगलवार को धुरंधर का धमाकेदार ट्रेलर (Dhurandhar Trailer) मेकर्स की तरफ से रिलीज कर दिया गया है, जिसे देखने के बाद आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। 

धुरंधर के इस खतरनाक ट्रेलर को देखने से ये साफ अंदाजा लग गया है कि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर हाईवोल्टेज तबाही मचाती हुई नजर आएगी। आइए उन 5 कारणों पर नजर डालते हैं, जो धुरंधर को ब्लॉकबस्टर बना सकते हैं। 

विलेन सेंटर ट्रेलर 

अक्सर देखा जाता है कि किसी भी फिल्म के ट्रेलर में उसके लीड एक्टर का स्क्रीन टाइम काफी देखने को मिलता है। लेकिन धुरंधर के ट्रेलर में ऐसा नहीं है। रणवीर सिंह से ज्यादा आपको मूवी में नेगेटिव रोल प्ले करने वाले कलाकार अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना को शानदार तरीके से पेश किया गया है। इसके अलावा आर माधवन और संजय दत्त जैसे सितारों को भी झलक देखने को मिली है।

aksh

यह भी पढ़ें- Dhurandhar Trailer Out: पाकिस्तान के चीथड़े उड़ाने आया 'धुरंधर', रणवीर की फिल्म का ब्लॉकबस्टर ट्रेलर रिलीज

ट्रेलर में नहीं खुला कहानी का राज

किसी भी मूवी का ट्रेलर देखकर उसके स्टोरी प्लॉट के बारे में 80 प्रतिशत तक जानकारी मिल जाती है। लेकिन धुरंधर के मामले में 50-50 नजर आया है। इस वजह से कहीं न कहीं मूवी के बारे में अधिक जानकारी के लिए दर्शक इसे सिनेमाघरों में जरूर देखने जाएंगे। 

ranveer

भारत और पाकिस्तान की टक्कर 

हिंदी सिनेमा में भारत और पाकिस्तान के आपसी मतभेद वाली फिल्में अक्सर कामयाबी साबित होती हैं। इसी जॉनर को अब धुरंधर में भी दर्शाया गया है। जोकि, एक सच्ची घटना से प्रेरित बताई जा रही है। उम्मीद है कि इस बार भी दोनों देशों के टेंशन का मुद्दा एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर असरदार साबित होगा। 

dhuran

ए रेटेड सर्टिफिकेट वाली सफल फिल्में

आज के समय में फिल्मों में खून खराबा और मार-काट को ज्यादा हाईलाइट्स किया जाने लगा है। रणबीर कपूर की एनिमल और साउथ सिनेमा की मार्को इसका जीता जागता उदाहरण हैं। ये सभी सेंसर बोर्ड की तरफ से मिले ए रेटेड सर्टिफिकेट वाली मूवीज रहीं। ट्रेलर से पता चल रहा है कि धुरंधर भी इस टाइप की मूवी है और इसे भी ए रेटेड सर्टिफिकेट मिलेगा। गौर करने वालीं बात ये है कि इस पहले ए रेटेड वाली ज्यादातर फिल्में कमाई के मामले में अव्वल निकली हैं।

rmadh

रणवीर सिंह का कमबैक

साल 2023 में आई फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के करीब 2 साल बाद रणवीर सिंह बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रह हैं। 5 दिसंबर 2025 को धुरंधर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ऐसे में रणवीर के कमबैक तौर पर इसे देखा जा रहा है, जो बॉक्स ऑफिस पर सफलता का कारण बन सकता है। 

यह भी पढ़ें- Dhurandhar: बड़े पर्दे पर दोहरी पारी खेलेगी धुरंधर, मेकर्स ने Ranveer Singh की फिल्म को लेकर बनाया प्लान