Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Box office: 50 करोड़ के करीब पहुंची राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की स्त्री

    By Rahul soniEdited By:
    Updated: Thu, 06 Sep 2018 10:12 AM (IST)

    राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री अब 50 करोड़ के करीब है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    Box office: 50 करोड़ के करीब पहुंची राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की स्त्री

    मुंबई। जन्माष्टमी पर अच्छी कमाई करने बाद रिलीज से पांचवे दिन फिल्म स्त्री की कमाई का ग्राफ थोड़ा थमा है। पांचवे दिन मंगलवार को फिल्म ने 6.37 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया। अब फिल्म 50 करोड़ से महज कुछ दूर है जो कि कयास लगाए जा रहे हैं कि बुधवार को यह आंकड़ा छू लेगी। 

    कई फिल्मों के बीच कमाई के मामले में एक अलग रास्ता बनाती, सबको पीछे छोड़ आगे निकलती फिल्म स्त्री की कुल कमाई 48.34 हो गई है। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की पॉवरपैक परफॉर्मेंस और कहानी ने दर्शकों को सिनमाघरों तक लाने में मदद की है। पांचवे दिन भी फिल्म ने ज्यादा अच्छा परफॉर्म तो किया और 6.37 करोड़ और अपनी झोली में डालने में कामयाब रही। सोमवार को कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर ज्यादातर जगहों पर छुट्टी थी जिसके कारण लोग स्त्री देखने पहुंचे थे। चार दिन का कुल कलेक्शन 41.97 करोड़ था जो कि पांचवे दिन बढ़कर अब 48.34 हो गया है। वीक डे होने के कारण कमाई में कमी आई है। स्त्री के कलेक्शन का ग्राफ अभी तक बढ़ता आया है और यह देखकर यह कहा जा सकता है कि कहानी लोगों को खूब पसंद आ रही है। चूंकि, हॉरर-कॉमेडी जॉनर होने की बजह से दर्शक सिनेमाघरों में फिल्म को देखने पहुंच रहे हैं। 

    देओल्स से हुई थी टक्कर

    पिछले शुक्रवार को देओल्स की फिल्म यमला पगला दीवाना फिर से के सामने राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री रिलीज़ हुई थी। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस हॉरर कॉमेडी ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर अपने पहले वीकेंड में 31 करोड़ 26 लाख रूपये का कलेक्शन किया था। फिल्म को इस रविवार को 13 करोड़ 57 लाख रूपये का कलेक्शन मिला था। फिल्म ने सिंगल स्क्रीन के साथ मल्टीप्लेक्स में भी कमाल किया है। स्त्री ने छह करोड़ 82 लाख रूपये से ओपनिंग ली थी।

    कहानी की बात करें तो इस फिल्म में राजकुमार राव दर्जी के किरदार में हैं। उनकी गर्लफ्रेंड श्रद्धा कपूर हैं लेकिन बाद में यह पता चलता है कि वो भूत हैं। ये फिल्म कर्नाटक और आंध्र प्रदेश की कुछ घटनाओं पर आधारित है। साल 1990 में कर्नाटक में नाले बा यानि ओ स्त्री कल आना का प्रचलन बढ़ गया था। उस दौरान ये कहा जाता था कि एक औरत (भूतनी) रोज इलाके में आ कर आपका दरवाजा खटखटाती है और अगर अपने दरवाजा खोला तो आपकी मौत हो जायेगी। इसलिए लोग अपने घर की दीवारों पर नाले बा यानि 'स्त्री कल आना' लिख दिया करते थे और मानते थे कि इसी कारण उनकी जान बच जाती है ।फिल्म के इस कहानी को चंदेरी में दिखाया गया है। फिल्म स्त्री में राजकुमार, श्रद्धा कपूर के साथ पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और विजय राज की भी अहम भूमिका है। फिल्म का बजट 25 करोड़ रूपये के आसपास है।  

    यह भी पढ़ें: टीचर्स डे पर रितिक रोशन की फिल्म सुपर 30 के दो सुपर पॉस्टर देखिए

    यह भी पढ़ें: रीमेक गीतों को लेकर लता मंगेशकर का इस सिंगर पर फूटा गुस्सा