विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ajey Box Office: पर्दे पर छाई उत्तर प्रदेश के सीएम योगी की कहानी, संडे को अचानक बदला कमाई का गणित

Published: Sun, 21 Sep 2025 06:13 PM (IST)

Ajey Collection Day 3 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित फिल्म अजेय- द अन्टोल्ड स्टोरी ...और पढ़ें

अजय मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
अजय मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. बॉक्स ऑफिस पर अजेय की हुंकार
  2. तीसरे दिन कमाई में आया उछाल
  3. संडे को फिल्म ने किया अच्छा प्रदर्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ajey-The Untold Story Of A Yogi उत्तर के मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बायोपिक है। ये एक पॉलिटिकल बायोपिक थ्रिलर है, जिसमें सीएम योगी की जीवन गाथा को बखूबी दर्शाया गया है। लंबे समय से अनंत वी जोशी स्टारर इस मूवी की रिलीज को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म था। 

हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली अजेय को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत नहीं मिली। लेकिन माना रविवार को इस मूवी के कलेक्शन (Ajey Box Office Collection Day 3) में अचानक से उछाल आया है, जिसने हर किसी को हैरान आया है।

तीसरे दिन अजेय की कमाई हुई इतनी  

लंबे समय तक चर्चा में रहने वालीं अजेय को बीते शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज किया गया। अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जॉली एलएलबी 3 जैसी बड़ी फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश में अजेय ने अपनी दावेदारी पेश की। रिलीज के पहले दो दिन में कुछ खास कमाई नहीं करने वाली ये फिल्म रविवार को एक दम से जाग उठी है। 

फोटो क्रेडिट- एक्स

यह भी पढ़ें- Ajey Movie Review: यूपी के CM योगी की जिंदगी की अनसुनी कहानी, एक-एक सीन करेगा इंस्पायर, पढ़ें रिव्यू

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के तीसरे दिन अजेय- द अन्टोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 लाख का कलेक्शन किया है, जोकि कम बजट और लिमिटेड स्क्रीन्स पर प्रदर्शित होने के हिसाब से ठीकठाक आंकड़ा है। पिछले दो दिनों की तुलना में रविवार को फिल्म की कमाई में मोटा इजाफा हुआ है, जो ये बताने के लिए काफी है कि सही मायने में सीएम योगी की कहानी पर पर्दे पर छा गई है। 

अजेय कलेक्शन ग्राफ

    दिन    कमाई
  पहला दिन   25 लाख
  दूसरा दिन   43 लाख
  तीसरा दिन   50 लाख
      कुल   1.18 करोड़

इस तरह से रिलीज के पहले दिन से लेकर अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अजेय ने कमाई का सिलसिला जारी रखा है। हालांकि, आने वाले दिन इस मूवी के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहेंगे, क्योंकि वीक डे में इस फिल्म को अन्य मूवीज की कड़ी चुनौती भी मिलेगी। बता दें कि अजेय फिल्म का डायरेक्शन रविंद्र गौतम ने किया है। 

यह भी पढ़ें- AJEY: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित फिल्म 'अजेय' का पहले दिन धमाल, सभी जगह पहला शो हाउस फुल