विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'जलते हैं लोग उनसे...', जब Aishwarya Rai की ट्रोलिंग पर Richa Chadha ने दिया था मुंहतोड़ जवाब

Published: Mon, 13 Oct 2025 10:34 AM (IST)Updated: Mon, 13 Oct 2025 10:43 AM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) कई बार ट्रोल्स के निशाने पर आ चुकी हैं। एक बार उन्हें अपने लुक ...और पढ़ें

ऐश्वर्या राय की ट्रोलिंग पर ऋचा का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

ऐश्वर्या राय की ट्रोलिंग पर ऋचा का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

HighLights

  1. ऐश्वर्या राय की ट्रोलिंग पर ऋचा चड्ढा का रिएक्शन

  2. सरबजीत में ऋचा संग काम कर चुकी हैं ऐश्वर्या राय

  3. ऐश्वर्या राय ने ऋचा संग शेयर किया था रेड कार्पेट 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की खूबसूरती व अदाकारी की यूं तो खूब तारीफ की जाती है, लेकिन कई बार एक्ट्रेस को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। एक बार वह अपने लुक के लिए बुरी तरह ट्रोल हुई थीं।

दरअसल, ऐश्वर्या राय को एक बार अपने पेरिस फैशन वीक में ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। लोगों को उनका लुक जरा भी पसंद नहीं आया था। एक बार जब ऋचा चड्ढा से ऐश्वर्या की ट्रोलिंग के बारे में सवाल किया गया था, तब एक्ट्रेस ने इस पर ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया था।

ऐश्वर्या राय की ट्रोलिंग पर ऋचा का रिएक्शन

जिस्ट को दिए इंटरव्यू में ऋचा चड्ढा ने ऐश्वर्या राय की ट्रोलिंग पर बात की थी। उन्होंने कहा था, "जलते हैं लोग उनसे। वो हिंदुस्तान के हिस्ट्री की आज तक की सबसे खूबसूरत महिला हैं और मुझे लगता है कि उनमें बहुत डिसप्लिन है और वो काफी ग्रेसफुल हैं। वह कभी किसी के बारे में बुरा नहीं बोलती हैं। मुझे वह बहुत पसंद हैं। लोग अगर उन्हें ट्रोल करना चाहते हैं, वो करते हैं, वह इससे परेशान नहीं होंगी।"

Richa Chadha

Photo Credit - Instagram

यह भी पढ़ें- Abhishek Bachchan ने पहली बार जीता बेस्ट एक्टर का Filmfare अवॉर्ड, इस खास शख्स को दिया क्रेडिट

ट्रोल्स को ऋचा चड्ढा ने लगाई थी लताड़

जब ऋचा चड्ढा से पूछा गया कि वह ट्रोलिंग से कैसे डील करती हैं। तब उन्होंने कहा था, "क्यों तुम्हें डील करना है भाई? चिंटू चंडीगढ़ में बैठ के क्या सोच रहा है, तुम्हें क्या फर्क पड़ेगा? चिंटू तुम्हारे आगे आ गए तुम उसे चपरासी भी नहीं रखोगे अपने घर में। क्या फर्क पड़ता है तुम्हें चिंटू क्या सोचता है? चिंटू अपनी भड़ास निकाल रहा है। उसके पीछे उसको पेन फील हो रहा है। उसके पास नौकरी नहीं है, उसकी मम्मी LPG से चूल्हे पर आ गई है। चिंटू क्या करेगा? इनकी ड्रेस अच्छी नहीं है।"

बता दें कि ऐश्वर्या राय सालों से पेरिस फैशन वीक पर धमाल मचा रही हैं। कई बार उनके फैशन को पसंद किया जाता है और कई बार उन्हें अपने लुक के लिए बुरी तरह ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। 

यह भी पढ़ें- ससुर अमिताभ बच्चन के बर्थडे पर Aishwarya Rai Bachchan का स्पेशल पोस्ट, सामने आई अनसीन फैमिली फोटो