यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jubin Nautiyal Accident: सिंगर जुबिन नौटियाल का हुआ एक्सीडेंट, पसली और सिर में आई गंभीर चोटें
Jubin Nautiyal Accident पॉपुलर प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल एक हादसे का शिकार हो गए हैं। इस एक्सीडेंट में उन्हें गंभीर ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। पॉपुलर प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को एक दुर्घटना में जुबिन घायल हो गए। उन्हें मुंबई के एक अस्पताल ले जाया गया। एक इमारत की सीढ़ी से गिरने के बाद गायक की कोहनी टूट गई, उसकी पसलियां टूट गई और उसके सिर में भी चोट लग गई। हाल ही में जुबिन नौटियाल का नया गाना तू सामने आए रिलीज हुआ है। इस गाने को उन्होंने श्रीलंका की सिंगर योहानी के साथ गाया है।
जुबिन नौटियाल का हुआ एक्सीडेंट
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार जुबिन नौटियाल को इस एक्सीडेंट के बाद अपने दाहिने हाथ का ऑपरेशन करवाना पडे़गा। आखिरी बार सिंगर को योहानी के साथ लॉन्च के दौरान देखा गया था। बता दें कि जुबिन ने खुद को एक गायक के तौर पर इंडस्ट्री में काफी मेहनत से स्टैब्लिश किया है। उनके पॉपुलर गानों में रातां लम्बियां, लुट गए, हमनवा मेरे, तुम ही आना, बेवफा तेरा मासूम चेहरा जैसे सुपरहिट गाने हैं।
पिछले दिनों हुए थे ट्रोल
बता दें कि पिछले दिनों जुबिन नौटियाल तब चर्चा में आ गए जब सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने वालों ने #ArrestJubinNautyal ट्रेंड करा दिया था। लोग जुबिन से इसलिए नाराज थे क्योंकि उनका अपकमिंग शो में यूएस में होता था और इसका ऑर्गेनाइजर पर खालिस्तानी होने के आरोप लग रहे थे। लोग इससे इतने गुस्से में थे कि उन्होंने जुबीन को भी अरेस्ट करने की अपील कर दी थी। सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें एंटी नेशनल तक कहने लग गए थे। हालांकि जुबिन ने कहा था कि उन्हें इस बारे में पहले से कुछ भी पता नहीं था। उनकी मां काफी सदमे में हैं मेरा पास कहने के लिए कुछ भी नहीं है।
