विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nora Fatehi: ईडी के दफ्तर पहुंचीं नोरा फतेही, 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में हो रही पूछताछ

By Ruchi VajpayeeEdited By:
Published: Fri, 02 Dec 2022 12:52 PM (IST)

Nora Fatehi reached ED office being questioned in money laundering case कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के ...और पढ़ें

Nora Fatehi reached ED office being questioned in money laundering case
Nora Fatehi reached ED office being questioned in money laundering case

नई दिल्ली, जेएनएन। कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही, दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर पहुंचीं हैं। नोरा से पहले भी कई बार पूछताछ की जा चुकी है और मटेरियल एविडेंस के आधार पर उन्हें बुलाया गया है।

बयान दर्ज करवाने ED के दफ्तर पहुंची नोरा

पीटीआई के मुताबिक बॉलीवुड फिल्मों में अपने डांस नंबरों के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस से चंद्रशेखर के बारे में पूछताछ की जाएगी और प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) की धाराओं के तहत उनका बयान दर्ज किया जाएगा।

200 करोड़ की ठगी का है मामला

ईडी ने इस मामले में दायर अपने पहले के आरोपपत्र में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को एक आरोपी के रूप में पेश किया था, जबकि फतेही का बयान उसी अभियोजन पक्ष की शिकायत में शामिल था। ईडी का आरोप है कि 32 साल के चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडीज के लिए खरीदे गए उपहार में अवैध धन का इस्तेमाल किया था। इस पैसे को उन्होंने फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह सहित हाई-प्रोफाइल लोगों को धोखा देकर कमाया था। चंद्रशेखर पर आरोप है कि 200 करोड़ की उगाही उन्होंने जेल में रहते हुए किया। फिलहाल आरोपी ईडी की गिरफ्त में है।

जैकलीन फर्नांडीज को बनाया है आरोपी

इस मामले में नोरा फतेही के अलावा जैकलीन फर्नांडीज से भी गहन पूछताछ हो चुकी है। ईडी ने अपनी चार्जशीट में एक्ट्रेस को आरोपी बनाया था। पिछले महीने जैकलीन को 2 लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की जमानत पर जमानत दी गई थी।

पिंकी ईरानी भी आई गिरफ्त में

बता दें कि इस हफ्ते की शुरुआत में, पुलिस ने पिंकी ईरानी को गिरफ्तार किया था, जिसके बारे में कहा जाता है कि उसने जैकलीन फर्नांडीज को सुकेश चंद्रशेखर से मिलवाया था। ईडी के मुताबिक, जैकलीन फर्नांडीज और नोरा फतेही को कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से कई लग्जरी कारें और अन्य महंगे उपहार मिले थे।

ये भी पढ़ें

Bigg Boss 16 Winner: टीना-अब्दु या साजिद नहीं बल्कि कोई और जीतने वाला है बिग बॉस 16, नाम सुनकर हो जाएगे शॉक्ड

Bhediya Box Office Day 7: दृश्यम 2 के आगे सहमा भेड़िया, पहले हफ्ते में ही 50 करोड़ कमाने से चूकी फिल्म