विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 16 Winner: टीना-अब्दु या साजिद नहीं बल्कि कोई और जीतने वाला है बिग बॉस 16, नाम सुनकर हो जाएगे शॉक्ड

By Ruchi VajpayeeEdited By:
Published: Fri, 02 Dec 2022 11:49 AM (IST)

Bigg Boss 16 Winner बिग बॉस 16 धीरे-धीरे अपने फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। अब कयास लगने शुरू हो ...और पढ़ें

Bigg Boss 16 Winner, Tina Datta, Abdu rozik, Sajid Khan
Bigg Boss 16 Winner, Tina Datta, Abdu rozik, Sajid Khan

नई दिल्ली, जेएनएन। बिग बॉस 16 को शुरू हुए दो हफ्ते पूरे हो गए हैं। इतने दिनों में घर में चार एविक्शन भी हो चुके हैं। अब तो शो फिनाले के करीब जा रहा है ऐसे में घर में कौन मजबूत है और कौन शो को जीत सकता है इसपर चर्चा तेज हो गई है। घर से बेघर हो चुकी फोक डांसर गोरी नागोरी ने इस राज से पर्दा उठाया है कि इस शो का विनर कौन बनने वाला है।

शो से निकल कर खुश हैं गोरी नागोरी

गोरी नागोरी घर से बाहर जाने वाली तीसरी कंटेस्टेंट हैं। वो बाहर जाकर काफी खुश हैं। ई-टाइम्स से बात करते हुए गोरी ने कहा कि, 'मैं बाहर जाना चाहती थी क्योंकि यह वहां माहौल काफी जहरीला हो रहा था। मैं एक गेम के लिए खुद को गिरा नहीं सकती। खुश हो कर गई थी, खुशी से ही वापस आ गई। मुझे शो का हिस्सा बनने देने के लिए मैं हमेशा निर्माताओं का आभारी रहूंगी।

स्टैन ने दिया था गोरी को धोखा?

आगे उन्होंने कहा- शुरुआत में यह मेरे लिए थोड़ा मुश्किल था, लेकिन जैसे-जैसे मेरे कुछ दोस्त बने, यह बेहतर होता गया। बाद में उन 'दोस्तों' ने ही मेरी पीठ में छुरा घोंपा मेरा सफर छोटा था, लेकिन मजेदार था।' बीबी हाउस में अपने एक दोस्त एमसी स्टैन के बारे में बात करते हुए, गोरी कहती हैं, "मैंने उस पर भरोसा किया, उसके लिए लड़ी, उसके लिए खड़ी हुई, जब भी उसे मेरी जरूरत थी, लेकिन उसने मेरे साथ गेम खेला। मुझे स्टैन के साथ अपनी दोस्ती पर पछतावा है। इतना ही नहीं, मुझे शिव ठाकरे पर भरोसा था लेकिन उसने और ज्यादा बुरा बोला है मेरे बारे में।'

साजिद पर लगाया गोरी ने आरोप

'मुझे पता था कि वो और उसका ग्रुप मेरे आसपास खुश नहीं थे, लेकिन इतना सब बोलेगा मेरे बारे में ये नहीं सोचा था।' राजस्थानी डांसर को यह भी लगता है कि फिल्म निर्माता साजिद खान ने उन्हें घर के अंदर निशाना बनाया। 'साजिद सर ने सोचा कि मैं उनके बुरा बोलती हूं इसलिए मुझे निशाना बनाना शुरू कर दिया। वह बेवजह मुझसे लड़ रहा थे, लेकिन मैं उससे बिल्कुल नहीं डरी। वो कुछ करते नहीं हैं, बस बोलते ही हैं'।

प्रियंका चाहर चौधरी जीत सकती हैं शो

शो कौन जीतेगा इस सवाल पर गोरी नागोरी ने कहा कि, ' घर में प्रियंका अब तक अच्छा खेल रही हैं । सिर्फ अपने लिए ही नहीं बल्कि अंकित के लिए भी। वो हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं उनमें विजेता बनने के सारे गुण हैं।

ये भी पढ़ें

Urvashi Rautela ने ऋषभ पंत के साथ लिंक-अप की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मुझे नहीं पता था कि वो...'

Drishyam 2 Worldwide Collection Day 14: 'दृश्यम 2' की आंधी में उड़ी 'भेड़िया', दुनियाभर में की ताबड़तोड़ कमाई