विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 11: हिना ख़ान को इसलिए टॉप 2 में देखना चाहती थीं Winner शिल्पा शिंदे, पहला इंटरव्यू

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Mon, 15 Jan 2018 10:31 AM (IST)Updated: Mon, 15 Jan 2018 11:01 AM (IST)

शिल्पा कहती हैं कि मुझे अच्छी तरह से मालूम है कि मेरे फैन्स कितने हैं और वह मुझे कितना प्यार ...और पढ़ें

Bigg Boss 11: हिना ख़ान को इसलिए टॉप 2 में देखना चाहती थीं Winner शिल्पा शिंदे, पहला इंटरव्यू
Bigg Boss 11: हिना ख़ान को इसलिए टॉप 2 में देखना चाहती थीं Winner शिल्पा शिंदे, पहला इंटरव्यू

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। टीवी सेलेब्रिटी शिल्पा शिंदे ने बिग बॉस का 11वां सीज़न अपने नाम कर लिया है। वैसे तो उनकी जीत का डंका सोशल मीडिया में काफ़ी अर्से से बज रहा था, मगर रविवार रात इस पर मुहर लग गयी। शिल्पा की ये जीत हाल ही में रिलीज़ हुई फ़िल्म मुक्काबाज़ के नायक की तरह है, जिसे उसके कोच समझाते हैं कि सम्मान हासिल करना है तो मुक्केबाज़ बनो, वरना मुक्काबाज़ बनकर स्ट्रीट फाइट ही करते रह जाओगे।

शिल्पा शिंदे ने पिछले लंबे समय से अपने पुराने शो भाबीजी घर पर हैं को लेकर सम्मान की लड़ाई लड़ रही थीं, जिसे बिग बॉस के साथ जीत लिया है। वह इस बात से खुश हैं कि उनके फैन्स ने उनका सपोर्ट किया है। शिल्पा शिंदे ने अपनी बातचीत में कहा है कि वह तो चाहती ही थीं कि टॉप 2 में उनके साथ हिना ख़ान ही हों। चूंकि हिना के वे शब्द कि तुम बाहर क्या 'नाटक' करके आयी हो, हमेशा उनकी कानों में गूंजते थे।

फैन्स पर था पूरा भरोसा

यह भी पढ़ें: कांटे की टक्कर के बाद शिल्पा शिंदे बिग बॉस11 की विजेता, हिना ख़ान को दी मात

शिल्पा कहती हैं कि मुझे अच्छी तरह से मालूम है कि मेरे फैन्स कितने हैं और वह मुझे कितना प्यार करते हैं। जिस तरह से सोशल मीडिया पर उनकी वजह से रिकॉर्ड्स टूटे हैं, मैं आभारी हूं। मैं यह कहना चाहूंगी कि मेरे भाबीजी घर पर हैं शो छोड़ने के बाद जब उसकी रैंकिंग कम होने लगी थ, तभी मुझे अनुमान हो गया था कि मेरे प्फैन्स मुझे कितना मिस कर रहे हैं और जिस तरह से मेरे साथ सब कुछ हुआ है, यह ट्रॉफी उन सबको जवाब है।शिल्पा कहती हैं कि मैं कोई स्ट्रेटजी के साथ नहीं गयी थी। मैं जैसी थी, वैसा मैंने खेला है। शिल्पा कहती हैं कि किसी की सेल्फ रिस्पेक्ट को हर्ट नहीं करना चाहिए। घर में रहना मुश्किल है। रिश्ते बनाकर रहना मुश्किल था। आपको पता है कि एक इंसान आपके बारे में ग़लत सोच रहा है, लेकिन फिर भी उसको सहना, इग्नोर करना है।

मेरे एक साल के नुकसान की भरपाई नहीं

शिल्पा कहती हैं कि मेरी प्राइज़  मनी मेरे परिवार में बंटने वाली है। पहले मेरे 6 लाख तो विकास गुप्ता ले गये।विकास डिज़र्व करते हैं हालांक़ि। शिल्पा कहती हैं कि मैं जिस तरह से पिछले एक साल से कुछ काम नहीं कर पायी हूं तो उसकी भरपाई देखें तो 6 करोड़ भी कम पड़ेंगे।

अब मैं प्रोडयूर्स को बैन करूंगी

यह भी पढ़ें: विकास गुप्ता बिग बॉस11 के टॉप 2 की रेस से बाहर, अक्षय लेकर आए बाहर

शिल्पा ने कहा है कि मेरा यह ब्रेड बटर है, लेकिन मुझे कितने सारे प्रोड्यूसर्स ने बैन कर दिया है, लेकिन अब वक्त आया है कि मैं भी कई प्रोड्यूसर्स को बैन कर सकती हूं। मैं कलर्स चैनल के साथ काम करना चाहूंगी। मैं डेली सोप तो नहीं करूंगी। विकास के बारे में बात करते हुए शिल्पा कहती हैं कि विकास जब बिग बॉस में आये तो मैंने सोचा था कि मैं उसे हंसा-हंसा कर लूंगी, लेकिन विकास गुप्ता ने जो जो मेरे लिए किया घर में, मुझे अच्छा लगा।विकास ने कहा है कि वह कुछ वेब सीरीज करने जा रहे हैं तो उन्होंने मुझसे पूछा है। मैंने हां भी कहा है, लेकिन मैं कोई डेली सोप नहीं करूंगी।

विकास से शादी का सच

यह भी पढ़ें: बिग बॉस11 से फ़िनाले से ठीक पहले ट्विटर पर आयी थी सूनामी, नाम था शिल्पा शिंदे

शिल्पा कहती हैं कि वह सिर्फ़ मज़ाक-मस्ती थी कि मैंने और विकास ने शादी की थी शो में। लोग उसे मज़ाक ही लें तो बेहतर है। इससे ज्यादा कुछ नहीं।

पीछे मुड़ कर देखती हैं तो...

शिल्पा कहती हैं कि इस पूरी जर्नी से यह मिला है कि मैंने हमेशा सच का सहारा लिया है। लाइफ़ में मैंने कभी झूठ नहीं बोला है। मैं हमेशा यही सीखा कि आप सच के साथ चलो तो जीत भी मिल जाती है। मैं जिद्दी हूं और रहूंगी जो नहीं करूंगी, वह मैं नहीं करूंगी, लेकिन शिल्पा ने कहा है कि मैंने वज़न कम किया है। बिग बॉस के घर में सारे कामचोर थे, तो काम कर-कर के मैं थक गयी थी।

सलमान के सपोर्ट को लेकर

यह भी पढ़ें: बिग बॉस 11 के टॉप 3 में नहीं पहुंच सके पुनीश शर्मा, सबसे कम वोट मिले

सलमान ख़ान शिल्पा को बिग बॉस में हमेशा सपोर्ट करते आये, ऐसे में काफ़ी अफ़वाहें रहीं कि सलमान ने शिल्पा के साथ पक्षपात भी किया है। ऐसी ख़बर पर शिल्पा कहती हैं कि लोगों का काम है कहना। मैं यह जानती हूं कि सलमान सही का साथ देते आये हैं। उन्हें दिखता था कि मैं सही हूं तो बोलते थे। ऐसा नहीं है कि उन्होंने नहीं कहा। उन्होंने भी एक दिन मुझे कहा कि आप कांट्रैक्ट करके आये हो क्या कि आपको अच्छी-अच्छी ही रहना है। अंदर के लोगों का कहना था कि जान-बूझकर बाकी लोगों की नेगेटिविटी और मेरी पॉज़िटिविटी दिखाई जा रही है।लेकिन मैं पूछती हूं कि यह सब कितने दिन चलता है, जो था वही दिखेगा। कुछ अलग से दिखाया नहीं जा रहा था।

शिल्पा परिवार के साथ

शिल्पा अपने परिवार के साथ दिन बिताना चाहेंगी। अगर फिर से कभी शिल्पा को मौक़ा मिला कि वह बिग बॉस का हिस्सा बनेंगी तो शिल्पा कहती हैं कि बिल्कुल नहीं। इस कामयाबी को वह ड्रीम कम्स ट्रू की तरह देखती हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।