विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Satyaprem Ki Katha Song Teaser: वादियों के बीच कार्तिक-कियारा हुए रोमांटिक, म्यूजिक में डूब जाएंगे आप

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Fri, 26 May 2023 06:43 PM (IST)

Satyaprem Ki Katha Song Teaser कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर सत्यप्रेम की कथा का ऑडियंस बड़ी ही बेसब्री से ...और पढ़ें

prem Ki Katha First Song Naseeb Se Teaser Out Kartik Aaryan and Kiara Advani Go Romantic/Instagram
prem Ki Katha First Song Naseeb Se Teaser Out Kartik Aaryan and Kiara Advani Go Romantic/Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Satyaprem Ki Katha Song Teaser: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी एक बार फिर से 'सत्यप्रेम की कथा' के साथ बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। भूल भुलैया 2 में दोनों की केमिस्ट्री को ऑडियंस का जबरदस्त प्यार मिला था और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

जब साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी फिल्म का पहला टीजर सामने आया था, तो दोनों के चाहने वाले काफी एक्साइटेड हो गए थे। अब इनके शानदार टीजर के बाद फिल्म के पहले गाने 'नसीब से' की पहली झलक फैंस के सामने आई है। जिसमें एक बार फिर कार्तिक और कियारा की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

इस दिन 'सत्यप्रेम की कथा' का पहला गाना होगा आउट

सत्यप्रेम की कथा के पहले गाने की झलक को साजिद नाडियाडवाला की टीम ने ट्विटर अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर करके उनकी उत्सुकता को और भी दोगुना कर दिया है। उन्होंने फिल्म के पहले गाने 'नसीब से' का एक छोटा सा टीजर शेयर किया है, जिसमें कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन सरसों के खेत और खूबसूरत वादियों के बीच रोमांस फरमाते हुए नजर आ रहे हैं।

एक छोटी सी झलक में ही दोनों की केमिस्ट्री काफी शानदार है। इसके अलावा फिल्म के लिरिक्स और म्यूजिक काफी कनेक्टिविटी वाला है। इस वीडियो को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, "हमारे दिलों से आपके दिलों तक, नसीब से गाना शनिवार को 11 बजे आउट हो रहा है"।

इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' की शूटिंग खत्म हो चुकी है, जिसकी कई तस्वीरें मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। इसके अलावा फिल्म का टीजर और फर्स्ट लुक दोनों ही सामने आ चुका है। फिल्म के ट्रेलर का फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है।

समीर विध्वंस के निर्देशन में बनी 'सत्यप्रेम की कथा' 28 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। हाल ही में फिल्म के सेट से कार्तिक आर्यन का गाना शूट करते हुए एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें एक्टर ब्लू शर्ट के साथ धोती पहने हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो देखकर ये साफ जाहिर था कि उनकी फिल्म के गाने में साउथ इंडियन फ्लेवर देखने को मिल सकता है।