घर की छोटी बहू Maheep Kapoor को सताई सासू मां की याद, संजय कपूर की पत्नी ने शेयर कीं अनसीन फोटोज
बीते सप्ताह सुपरस्टार अनिल कपूर की मां निर्मला कपूर का देहांत हो गया। जिससे उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अब अनिल के छोटे भाई और एक्टर संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर (Maheep Kapoor) ने अपनी दिवंगत सासू मां को याद किया है। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ अनसीन तस्वीरों को भी शेयर किया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जब किसी परिवार को कोई सदस्य दुनिया को अलविदा कह जाता है तो उस घर में लंबे वक्त तक मातम पसरा रहता है। फिलहाल यही हाल सुपरस्टार अनिल कपूर की फैमिली का बना हुआ है। बीते 2 मई को अनिल की मां निर्मला कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। जिसके बाद उनके परिवार का हर एक सदस्य गम में डूबा हुआ है।
इस बीच अनिल के छोटे भाई और एक्टर संजय कपूर की पत्नी महीप कुमार (Maheep Kapoor) ने अपनी दिवंगत सासू मां को याद किया। जिसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी सास के साथ कुछ अनसीन फोटो शेयर किया है।
महीप को आई सासू मां की याद
निर्मला कपूर अनिल कपूर के परिवार की एकमात्र मुखियां थीं। क्योंकि उनके पिता के निधन के बाद से वह ही अपने फैमिली को लेकर चल रही थीं। अब उनके निधन यकीनन तौर पर कपूर परिवार के हर सदस्य का दिल टूट गया है। निर्मला के देहांत के करीब एक सप्ताह बाद महीप ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उनकी सासू मां की कुछ अनसीन फोटो शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- क्या Shanaya Kapoor बेस्ट फ्रेंड्स सुहाना खान-अनन्या पांडे से हैं इनसिक्योर? महीप कपूर ने कहा- 'जिंदगी कठिन है'

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
महीप की इस पोस्ट में उनकी शादी की कुछ अनदेखी फोटो भी देखने को मिल रही हैं, जिनको आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। इसके अलावा फैमिली के साथ बिताए यादगार लम्हें भी इन तस्वीरों में मौजूद हैं। इस दौरान आपको सोनम कपूर, रिया कपूर और अर्जुन कपूर के चाइल्डहुड की फोटोज भी देखने को मिल जाएंगी।
View this post on Instagram
इस पोस्ट के कैप्शन में महीप ने अपनी दिल की बात लिखते हुए कहा है- हम आपको हमेशा याद करेंगे मम्मा। महीप कपूर के इस पोस्ट पर नीलम कोठरी, जोया अख्तर, सोफी चौधरी और उनके हसबैंड संजय कपूर ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
कैसे हुआ निर्मला कपूर का निधन
दरअसल अनिल कपूर (Anil Kapoor) के बड़े भाई और बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर बोनी कपूर की मां निर्मला कपूर लंबे समय से बढ़ती उम्र की समस्याओं से जूझ रही थीं। जिसके चलते 2 मई 2025 को निर्मला ने 90 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनका निधन बोनी की फैमिली के लिए एक बड़ा झटका है, जिसके चलते अब तक उनके परिवार को कोई भी सदस्य सदमे से उभर नहीं पा रहा है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।